{"_id":"5a98260b4f1c1b4e588bb778","slug":"51519920651-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच टन से अधिक मटन, चिकन बिक्री का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच टन से अधिक मटन, चिकन बिक्री का अनुमान
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच टन से अधिक मटन, चिकन बिक्री का अनुमान
होली पर बढ़ जाती है मटन, चिकन की बिक्री, सुबह से ही दुकान खोलने की तैयारी
इलाहाबाद। होली के अवसर पर नॉनवेज खाने वालों की संख्या अचानक बढ़ जाती है सो दुकानदारों ने भी इसके लिए तैयारी कर ली है। शुक्रवार को शहर के ज्यादातर इलाकों में मटन, चिकन की दुकानें सुबह ही खुल जाएंगी। माना जा रहा है कि दो और तीन मार्च को शहर में पांच टन से अधिक मटन और चिकन की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें भी चिकन के शौकीनों की संख्या ज्यादा है।
हटिया, रामबाग, घंटाघर सब्जी मंडी, नखास कोहना, नूरुल्ला रोड, करेली, रानीमंडी, सेवई मंडी, साउथ मलाका, कटरा, लक्ष्मी चौराहा, कर्नलगंज, कानपुर रोड, बैहराना, सोहबतियाबाग आदि इलाकों में बड़ी संख्या में मटन, चिकन की दुकानें हैं। होली के दौरान दो दिन बिक्री के लिए इन दुकानों में पखवाड़े भर पहले ही बकरे और मुर्गे मंगा लिए हैं। शुक्रवार को सुबह से ही दुकानों पर मटन, चिकन खरीदने वालों की भीड़ जुटेगी सो इसके लिए बृहस्पतिवार को दुकानदार पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे। दुकानों के सामने चौकी लगाकर लोहे की जाली में मुर्गे सजाए गए। शुक्रवार को सुबह बकरा जल्दी हलाल कराया जा सके, इसके लिए ईदगाह स्थित स्लाटर हाउस में काफी दुकानदारों से बृहस्पतिवार को ही बुकिंग करा दी। हालांकि कुछ दुकानदार ऐसे भी हैं जो बकरा दुकान में ही हलाल करते है।
आमतौर पर लोग मंगलवार, बृहस्पतिवार को नॉनवेज नहीं खाते लेकिन इस बार होली शुक्रवार को है और इस लिहाज से नॉनवेज के शौकीनों को भी किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। कर्नलगंज के मटन कारोबारी मोहम्मद रसीद अपनी दुकान में दो दिन में दो से ढाई सौ किलो मटन बिकने की आस लगाए हैं। रामबाग में मुर्गा सप्लायर राजेश सोनकर का कहना है कि होली पर दो दिन में दो से तीन टन चिकन की बिक्री का अनुमान है।