{"_id":"5a9826074f1c1bfe7e8b845b","slug":"51519920647-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे में 10 करोड़ लीटर पानी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे में 10 करोड़ लीटर पानी मिलेगा
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
48 घंटे में होगी 10 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति
0 जलकल विभाग ने की होली में निर्बाध जलापूर्ति की तैयारी, पांच करोड़ लीटर से ज्यादा पानी होगा बर्बाद
0 48 ओवर हेड टैंक, 11 जोनल पंपिंग स्टेशन रखे गए रिजर्व
0 किसी इलाके में ट्यूबवेल खराब होने पर इनसे की जाएगी जलापूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
होली पर दो दिनों में करीब 10 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होगी। निर्बाध जलापूर्ति के लिए जलकल विभाग ने तैयारी कर ली है। इन दो दिनों में ओवर हेड टैंकों को रिजर्व में रखा जाएगा। ट्यूबवेल खराब होने की स्थिति में इससे आपूर्ति की जाएगी। फील्ड स्टॉफ की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। ट्यूबवेल खराब होने, सीवर लाइन चोक होने की सूचना देने के लिए चौक कोतवाली में कंट्रोल रूम खोले गए हैं। वहां कर्मचारियों के साथ जेई, एई तैनात रहेंगे। जलकल अफसरों का मानना है कि होली पर करीब पांच करोड़ लीटर बर्बाद होगा।
जलकल विभाग आम दिनों में खुसरोबाग पंपिंग स्टेशन समेत ट्यूबवेलों में शहर में करीब 250 एमएलडी यानी 2.50 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति करता है। इसके लिए सुबह पांच से दस और शाम को पांच से रात नौ बजे तक आपूर्ति की जाती है। होली के दौरान 2 और तीन मार्च को सुबह से रात तक निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। ऐसे में प्रतिदिन 500-500 एमएलडी यानी पांच-पांच करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होगी।
खुसरोबाग जलकल मुख्यालय के एक्सईएन आरडीएस यादव ने बताया कि होली के दौरान सभी ट्यूबवेल सुबह से रात तक लगातार चलेंगे। इसके साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में 48 ओवर हेड टैंक केसाथ 11 जोनल पंपिंग स्टेशनों को रिजर्व रखा जाएगा। किसी इलाके में अचानक ट्यूबवेल खराब होने की स्थिति में इससे जलापूर्ति की जाएगी। घंटाघर से जानसेनगंज तक पारंपरिक होली खेलने के लिए विशेष व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि चौक, जानसेनगंज, कोतवाली जैसे पुराने इलाकों में टैंकर भी लगाए जाएंगे। किसी इलाके में ट्यूबवेल खराब होने या सीवर लाइन चोक होने की स्थिति में कोतवाली स्थित कंट्रोल रूम में सूचना दी जा सकती है। कर्मचारियों की थानावार ड्यूटी भी लगाई गई है। सूचना मिलते ही वहां मौजूद जलकल कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
000000000000000000000000000
सोशल मीडिया की चकल्लस
-जाड़े में बहुत पानी बचाया है तो अब खेलब रंग...
सोशल मीडिया पर पिछले दो दिन सर्वाधिक लाइक किया जाने वाला एक जुमला होलियारों के उत्साह को बढ़ा रहा है। उसमें रंग खेलने के दौरान पानी की बर्बादी न करने के जवाब में की गई पोस्ट पसंद की जा रही है। जवाबी पोस्ट के मुताबिक ‘ज्यादा ज्ञान न बघारें, जाड़े में बहुत पानी बचाया है। दो महीने में एक या दो दिन ही नहाया है। अब होली पर दस-पांच बाल्टी पानी में रंग घोलकर खेलने से कुछ गड़बड़ नहीं होने वाला है, तो हम खेलब रंग, आपन दर्शन अपने ऊपर लागू करैं, भांग का गोला गप्प कर सुत जाएं’।