फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसपी मार्ग का होगा कायाकल्प

एसपी मार्ग का होगा कायाकल्प

Fri, 16 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एसपी मार्ग का होगा कायाकल्प
एसपी मार्ग का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

-स्मार्ट सिटी योजना के तहत टूटेंगें कई बड़े शो रूम, दुकानें
-एडीए ने लगाए लाल निशान, व्यापारियों की चिंता बढ़ी
इलाहाबाद।
कुंभ के पहले सिविल लाइंस के एमजी मार्ग की तर्ज पर सरदार पटेल मार्ग का कायाकल्प होगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत यहां सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम होना है। एडीए ने स्मार्ट सिटी मास्टर प्लान के तहत सड़क और फुटपाथ खाली कराने का काम शुरू कर दिया है। एडीए के अफसरों ने बृहस्पतिवार को एसपी मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ हुए दर्जनों निर्माण चिह्नित कर लाल निशान लगाए। तय है कि विकास कार्य के लिए कई बड़े शो रू म और दुकानें तोड़ी जाएंगी। इससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।
सरदार पटेल मार्ग को स्मार्ट सिटी योजना के तहत संवारने के प्रस्ताव को कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वीकृति मिल गई है। साथ ही अन्य सड़कों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को भी मंजूरी दी गई। सिविल लाइंस में पहले चरण के कार्यों के तहत सरदार पटेल मार्ग को चिह्नित किया गया। एडीए उपाध्यक्ष भानुचंद्र गोस्वामी के निर्देश पर जोनल अधिकारी सुशील चौबे और प्रवर्तन प्रभारी आलोक पांडेय के साथ अन्य अफसरों ने बृहस्पतिवार को व्यापारियों को 80 वर्ष पुराना नक्शा दिखाकर कब्जे हटाने का निर्देश दिया। कोर दफ्तर से कानपुर रोड तक होने वाले कार्य के लिए फिलहाल ग्रैंड होटल चौराहे तक लाल निशाना लगाया गया। एडीए के मुताबिक अगले 15 दिन में अतिक्रमण हटाकर सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लैकबेरी, मेट्रो, लॉ पब्लिशर, टाइटन शो रूम भी टूटेंगे
एडीए के चिह्निकरण में एसपी मार्ग स्थित ब्लैकबेरी, मेट्रो, लॉ पब्लिशर, टाइटन, वैलरीज शो रूम के साथ होटल विलास, लॉ ब पब्लिशर जैसे संस्थानों पर खतरा मंडरा रहा है। व्यापारियों का मानना है कि रोड बाइंडिंग से 15 मीटर नाप तय होने से कई बड़े भवन और शोरूम संग दर्जनों निर्माण जल्द तोड़े जाएंगे। इसके लिए एडीए नोटिस भी जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारमंडल ने जताई नाराजगी, आज मिलेंगे वीसी से
एडीए की कार्रवाई पर सिविल लाइंस व्यापारमंडल ने नाराजगी जताते हुए बिना नोटिस निशान लगाने को व्यापारियों का उत्पीड़न बताया है। अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिवशंकर सिंह के साथ व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जोनल अधिकारी से मुलाकात की और परेशानी बताई। व्यापारी शुक्रवार को एडीए वीसी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे। इस मौके पर बलबीर कोहली, विशाल कन्नौजिया, दीपक बग्गा, वीरेंद्र सागर, अनिल बग्गा, संदीप कत्याल, रितेश सिंह, अनीस कत्याल, डाबर शेख, तारिक सईद, अमित कोहली, निशांत गांधी, इरशाद आदि मौजूद रहे।

पहले चरण में एडीए बनाएगा 5 और निगम 3 मुख्य सड़कें
स्मार्ट सिटी योजना के प्रस्तावों को परवान चढ़ाने के लिए प्रथम चरण के कार्यों को बृहस्पतिवार को कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूरी दी गई। इसके तहत एडीए शहर की पांच और नगर निगम तीन मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण कर सुंदरीकरण भी करेगा। इस सभी सड़कों पर एमजी मार्ग की तरह लैंप वाली हेरीटेज लाइटें, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट भी विकसित किए जाने की योजना को मंजूर किया गया। मॉडल प्रस्ताव के मुताबिक 120, 100, 80 और 60 फीट चौड़ी सड़कों को अलग तरीके से संवारा जाएगा। बैठक में डीएम सुहास एल वाई, एडीए वीसी भानुचंद्र गोस्वामी, स्मार्ट सिटी के सीईओ नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया, अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed