फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दलों में अब भी चुप्पी

दलों में अब भी चुप्पी

Tue, 13 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
दलों में अब भी चुप्पी
दलाें में प्रत्याशी के नाम पर अब भी चुप्पी
विज्ञापन

0 एक-दूसरे की रणनीति का कर रहे इंतजार, कई नाम चर्चा में
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
फूलपुर लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन होगा लेकिन अभी तक किसी भी दल ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। अब भी वे एक-दूसरे की रणनीति का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, शीर्ष नेताओं की चुप्पी के बीच कई के नाम चर्चा में हैं।
भाजपा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी, केशरी देवी पटेल समेत कई नेता दावेदारों की सूची में शामिल हैं। वहीं, विपक्षी दलों में अब भी साझा उम्मीदवार की कवायद जारी है। अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल को साझा उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। शाम को यह भी चर्चा रही कि कृष्णा पटेल सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी। उनका टिकट तय हो गया है। हालांकि सपा नेताओं ने इसका खंडन किया। एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस कवायद और चर्चाओं के बीच कांग्रेस और सपा में कई दावेदार भी सामने आ गए हैं। कांग्रेस से प्रमोद तिवारी, अनिल शास्त्री, अनुग्रह नारायण सिंह आदि नेताओं के नाम चर्चा में हैं तो सपा से इंद्रजीत सरोज, नागेंद्र सिंह पटेल, बालकुमार समेत कई नामों की चर्चा है।
विज्ञापन

000
फूलपुर में पहले भी हो चुके हैं दो बार उपचुनाव
इलाहाबाद। फूलपुर लोकसभा सीट के लिए दो बार पहले भी उपचुनाव हो चुका है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद 1964 में उपचुनाव हुआ था। जवाहर लाल नेहरू की बहन विजया लक्ष्मी पंडित उपचुनाव जीतकर संसद पहुंचीं। इसके बाद वह 1967 में आम चुनाव में भी इसी सीट से सांसद चुनी गईं, लेकिन 1969 में फिर उपचुनाव हुआ। इस बार संयुक्त सोशलिस्स्ट पार्टी से जनेश्वर मिश्र विजयी होकर पहली बार संसद पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed