{"_id":"5a809cb94f1c1ba0268b99bf","slug":"51518378169-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान सेवा शुरू करने के लिए सामने आई निजी एयरलाइंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान सेवा शुरू करने के लिए सामने आई निजी एयरलाइंस
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से विमान सेवा शुरू करने के लिए निजी एयरलाइंस को मिली मंजूरी
0 इंडिगो, जेट एयरवेज, जूम एयर, टर्बो एविएशन द्वारा शुरू की जाएगी सेवाएं
0 सेवा शुरू होने के बाद सुबह निकलकर अब शाम को दिल्ली से लौट सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद से सुबह निकलकर अब शाम को ही दिल्ली से लौट सकेंगे। यह संभव होगा दिल्ली के लिए शुरू होने वाली एक निजी एयरलाइंस की फ्लाइट से। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता समेत देश के कई अन्य मुख्य शहरों के लिए भी निजी विमान कंपनियों द्वारा हवाई सेवा शुरू करने की प्रक्रिया अब तकरीबन पूरी होने वाली है। इस संबंध कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अगले सप्ताह केंद्रीय उड्डयन मंत्री और सूबे के उड्डयन मंत्री के साथ बैठक होने जा रही है।
इलाहाबाद से देश के बड़े महानगरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने के लिए पिछले माह निजी एयरलाइंस कंपनियों की ओर से बोली लगाई गई थी। इसमें 14 निजी विमान कंपनियों ने शिरकत की थी। बोली में शामिल कंपनियों में से इंडिगो, जेट एयरवेज, जूम एयर, टर्बो एविएशन शामिल रहीं। इलाहाबाद से ये एयरलाइन कंपनी इंडिगो को बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, देहरादून, गोरखपुर, कोलकाता, पुणे, रायपुर के लिए सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा जेट एयरवेज को इंदौर, लखनऊ, नागपुर एवं पटना तथा टर्बो एविएशन को लखनऊ एवं जूम एयर कोलकाता के लिए सेवा शुरू करने की मंजूरी मिली है।
सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का कहना है कि निजी एयरलाइंस चयन की प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो चुकी है। इलाहाबाद से विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करवाए जाने की कार्रवाई के लिए दिल्ली में अगले सप्ताह संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जानी है। दिल्ली के लिए भी सुबह के समय एक फ्लाइट शुरू किए जाने की तैयारी है। बम्हरौली में कुछ निर्माण कार्य अभी शेष रह गए हैं। कार्य पूरा होते ही दिल्ली समेत विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। नंदी के मुताबिक एक घंटे की उड़ान के लिए प्रति सीट किराया 2500 रुपये अभी निर्धारित किया गया है।