फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आरआरबी करेगा 17 हजार से ज्यादा लोको पॉयलटों की भर्ती

आरआरबी करेगा 17 हजार से ज्यादा लोको पॉयलटों की भर्ती

Sat, 03 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आरआरबी करेगा 17 हजार से ज्यादा लोको पॉयलटों की भर्ती
17 हजार से ज्यादा लोको पॉयलट की होगी भर्ती
विज्ञापन

0 रेलवे बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन, आरआरबी इलाहाबाद के हिस्से 3657 पद
0 टेक्नीशियन के 1037 पदों पर भी होगी भर्ती, ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
लंबे समय रेलवे असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) और टेक्नीशियन के रिक्त पड़े हजारों पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है। देश भर में 17 हजार से ज्यादा एएलपी और नौ हजार से ज्यादा टेक्नीशियन के पदों पर रेलवे द्वारा नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा गया है। इसमें से रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद द्वारा एएलपी के 3657 और टेक्नीशियन 1037 पदों पर भर्ती की जाएगी। शनिवार से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि बोर्ड द्वारा पांच मार्च 2018 निर्धारित की गई है।

इलाहाबाद, गोरखपुर समेत देश के 21 भर्ती बोर्ड द्वारा एएलपी के 17849 एवं विभिन्न कैटेगरी में टेक्नीशियन के कुल 9170 पदों में भर्ती की जानी है। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आरआरबी इलाहाबाद की ओर से उत्तर मध्य रेलवे के झांसी, आगरा, इलाहाबाद और उत्तर रेलवे के लखनऊ एवं मुरादाबाद मंडल के लिए एएलपी और टेक्नीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। एएलपी के लिए एनसीआर जोन के लिए 2559 और उत्तर रेलवे के लिए 1098 पदों में भर्ती एवं टेक्नीशियन के लिए एनसीआर में 854 और उत्तर रेलवे के183 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर 18 से 28 वर्ष तक की आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इसकी पुष्टि की है। अमर उजाला की ओर से 26 जनवरी के अंक में ही एएलपी के रिक्त पदों के लिए शीघ्र आवेदन आने का समाचार प्रकाशित किया गया था। अमर उजाला के समाचार पर बोर्ड ने अपनी मुहर शुक्रवार को लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed