{"_id":"597c9d754f1c1b6c648b46f8","slug":"51501338997-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मित्रों ने कहा सरकार ले अविलंब निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मित्रों ने कहा सरकार ले अविलंब निर्णय
Updated Sat, 29 Jul 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्रों ने कहा, सरकार ले अविलंब निर्णय
0 जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्र समेत नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना
0 शासन से अब तक निर्देश न मिलने पर नाराजगी, बैंक खाते सीज करने की भी निंदा
0 मृत शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए डायट से सुभाष चौराहा तक कैंडल मार्च आज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद शिक्षामित्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन को धार देने के लिए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ एवं आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से शिक्षामित्र संघर्ष समिति का गठन किया। शनिवार को चौथे दिन समिति के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने जिले भर के ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) का घेराव किया। जनपदीय आह्वान पर नगर क्षेत्र के तकरीबन दो सौ शिक्षामित्रों ने नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय (सीपीआई) पर भी शांतिपूर्ण धरना दिया। यहां के कर्मचारियों ने भी धरने का समर्थन किया।
इस दौरान हुई सभा में शिक्षामित्रों ने एक स्वर में सरकार से अविलंब निर्णय लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि अभी शासन ने विभाग को कोई निर्देश नहीं दिया गया है। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समायोजित शिक्षकों के विद्यालय के बैंक खातों को सीज करा दिया। सभा में इसकी निंदा की गई। इस दौरान आगे की रूपरेखा तय की गई। शारदा शुक्ला ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे शिक्षक डायट पर एकत्र होंगे, यहां से मृतक शिक्षामित्रों की शांति के लिए सुभाष चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। धरने में मो. अख्तर, नौशाद अहमद, विनय पांडेय, मनीष टीटू, शमीम, शौकत, सुभाष यादव, मधुकर सरन, कंचन द्विवेदी, ऊषा मिश्रा, मनोरमा मिश्रा, शशि प्रभा, दीपाली गुप्ता, सुदक्षिणा, निधि चड्ढा, अंजली, साजिदा, जेबा, इला, साधना मिश्रा, रमा श्रीवास्तव, जया यादव, संवृद्धि गुप्ता, ज्योतिमा, जेबा बशारत, अंजली, मोनिका श्रीवास्तव, शबीना, कुुसुम आदि शामिल थीं।