फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 thousand reward on biryani seller in Umesh Pal murder case, Nafees is absconding for a long time

Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड में बिरयानी विक्रेता पर 50 हजार का इनाम, नफीस की कार से ही आए थे कातिल

Sun, 19 Nov 2023 04:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 04:22 AM IST
सार

आरोप है कि उसके रेस्टोरेंट में अशरफ ने पैसा लगाया था। रेस्टोरेंट से होने वाली कमाई का आधा हिस्सा वह अशरफ को पहुंचाता था। वह रोशनबाग, गुलाबबाड़ी का रहने वाला है। उमेश पाल हत्याकांड में उसकी कार का इस्तेमाल होने की बात सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ भी की थी। इसके साथ ही सिविल लाइंस स्थित उसका रेस्टोरेंट भी बंद हो गया था।

विज्ञापन
50 thousand reward on biryani seller in Umesh Pal murder case, Nafees is absconding for a long time
ईट ऑन बिरयानी का मालिक नफीस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में बिरयानी रेस्टोरेंट संचालक नफीस पर शनिवार को 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। आरोपी लंबे समय से फरार है। उस पर हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है। असद समेत अन्य शूटरों ने वारदात में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया, वह नफीस की ही थी।

विज्ञापन

इसके अलावा नफीस पर अतीक के परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाने का भी आरोप है। आरोप है कि उसके रेस्टोरेंट में अशरफ ने पैसा लगाया था। रेस्टोरेंट से होने वाली कमाई का आधा हिस्सा वह अशरफ को पहुंचाता था। वह रोशनबाग, गुलाबबाड़ी का रहने वाला है। उमेश पाल हत्याकांड में उसकी कार का इस्तेमाल होने की बात सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ भी की थी। इसके साथ ही सिविल लाइंस स्थित उसका रेस्टोरेंट भी बंद हो गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

रेस्टोरेंट के कारखाने पर चला था बुलडोजर

उमेश पाल हत्याकांड से कुछ साल पहले नफीस के रेस्टोरेंट कारखाने को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त भी करवा दिया गया था। दरअसल, तब उसका रेस्टोरेंट सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर था। जबकि कारखाना नवाब यूसुफ रोड पर स्थित था। माफिया के खिलाफ चले अभियान के दौरान ही पुलिस को पता चला था कि यह कारखाना जिस जमीन पर स्थित था, उसे अतीक ने जबरन कब्जाया था। इसके बाद ही पुलिस व पीडीए की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इस कारखाने को ध्वस्त करा दिया था।            

वांछितों में पांचवां इनामी

इस कार्रवाई के बाद उमेश पाल हत्याकांड में नफीस वांछित चल रहा पांचवां इनामी बन गया है। फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान पर पांच-पांच लाख जबकि शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम घोषित है। अब नफीस का नाम भी इनामियों में शामिल हो गया है। हत्याकांड में अशरफ की पत्नी जैनब व बहन आयशा नूरी भी वांछित हैं, लेकिन उन पर अभी इनाम नहीं घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed