{"_id":"5ec585fd8ebc3e906252155d","slug":"50-million-mask-sanitizer-sold-in-lockdown-city-desk-news-ald2763483150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बिके 50 लाख के मास्क सैनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बिके 50 लाख के मास्क सैनिटाइजर
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन-3 तक थोक दवा बाजार में करीब 50 लाख रुपये के सर्जिककल मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री हुई। इन वस्तुओं की मांग में अभी कमी नहीं आई है। अब मेडिकल स्टोरों में मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध हैं, वह भी वाजिब कीमत पर।
लॉकडाउन के शुरुआती दौर में कोविड संक्रमण से बचने के लिए लोगों के खोजने और मुंहमांगी कीमत देने पर भी न मिलने वाले सभी तरह के मास्क और सैनिटाइजर की वेरायटी से अब दवा बाजार पटा है। थोक दवा बाजार लीडर रोड की लगभग हर दुकान पर सैनिटाइजर की बड़ी रेंज उपलब्ध है। थ्री लेयर मास्क भी आसानी से मिल रहा है।
एन-95 मास्क और पीपीई किट भी उपलब्ध
थोक दवा बाजार में एन-95 मास्क और पीपीई किट की बड़ी रेंज उपलब्ध है। कृष्ण सर्जिकल के नीरज पुरवार के मुताबिक थ्री लेयर का अच्छा सर्जिकल मास्क बाजार में है। दुकानों पर इसकी कीमत दस रुपये तक है। लॉकडाउन के शुरुआती दौर में यही मास्क तीस रुपये तक फुटकर में बिका था। इसी तरह 2000 रुपये देकर पीपीई किट खोजने से भी नहीं मिल रही थी। अब बाजार में छह से 1200 तक की पीपीई किट उपलब्ध है।
विज्ञापन
सैनिटाइजर की एक्सपायरी दो वर्ष
ब्रांडेड के साथ कई अन्य नामी कंपनियों ने सैनिटाइजर लांच किया है। सरकार ने इसकी कीमतों का निर्धारण किया तो कंपनियों ने न केवल दाम ही कम किए बल्कि गुणवत्ता के मुताबिक एक्सपायरी डेट भी बढ़ाई। दवा विक्रेताओं की मानें तो कुछ को छोड़कर लगभग सभी सैनिटाइजर निर्माण की तिथि से दो वर्ष तक उपयोग में लाए जा सकते हैं। यह बात ग्राहकों के लिए ठीक है।
00 दवा के थोक और फुटकर बाजार में सैनिटाइजर और मास्क का भरपूर स्टॉक है। दाम कम और गुणवत्ता बेहतर है। कोविड-19 के दौरान लोगों को लंबी अवधि तक इन वस्तुओं का उपयोग करना है, इसलिए दुकानदारों ने पर्याप्त मात्रा में मास्क, सैनिटाइजर मंगा लिए हैं। फुटकर में भी लोग इन वस्तुओं की खरीद कर रहे हैं। -अनिल दुबे, अध्यक्ष इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
00 साशन के निर्देश पर औषधि विभाग मास्क और सैनिटाइजर की गुणवत्ता और कीमतों की जांच के लिए छापामारी की कार्रवाई कर रहा है। कीमतें कम हुई हैं। सभी वस्तुओं की बाजार में उपलब्धता भी है। - गोविंद लाल गुप्ता, औषधि निरीक्षक