फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 including relatives of MLC made illegal occupation in Ambedkar hostel

Prayagraj :  एमएलसी के रिश्तेदार समेत आंबेडकर छात्रावास में 50 ने जमाया अवैध कब्जा

Wed, 14 Sep 2022 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 09:46 PM IST
सार

छात्रावास में अवैध कब्जे की शिकायत काफी समय से है। इसकी वजह से अराजकता की भी शिकायत है। हॉस्टल को अवैध कब्जेदारों से खाली कराने के लिए एसडीएम सदर, सीओ तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी की कमेटी बनाई गई है।

विज्ञापन
50 including relatives of MLC made illegal occupation in Ambedkar hostel
Prayagraj News : हॉस्टल में छापेमारी। - फोटो : सांकेतिक फोटो

विस्तार

समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित सलोरी स्थित आंबेडकर छात्रावास में 50 लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा जमा रखा है। इनमें से एक छात्र खुद को भाजपा एमएलसी का रिश्तेदार बताता है। हॉस्टल को अवैध से मुक्त कराने के लिए बुधवार को पुलिस पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब बृहस्पतिवार या शनिवार को कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन



छात्रावास में अवैध कब्जे की शिकायत काफी समय से है। इसकी वजह से अराजकता की भी शिकायत है। हॉस्टल को अवैध कब्जेदारों से खाली कराने के लिए एसडीएम सदर, सीओ तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी की कमेटी बनाई गई है। विभाग की ओर से 50 अवैध कब्जेदारों की सूची उपलब्ध कराए जाने के बाद बुधवार को कार्रवाई की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में पुलिस हॉस्टल पहुंची लेकिन कार्रवाई पूछताछ और चेतावनी तक ही सीमित रही।
विज्ञापन



चूंकि , एक अवैध कब्जेदार एमएलसी का रिश्तेदार है। बताया जा रहा है इसी दबाव में पुलिस बिना कार्रवाई के वापस हो गई। हालांकि, एक-दो दिनों में अवैध कब्जेदारों को बाहर किए जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed