{"_id":"632899cf521a201abe0db758","slug":"4800-complaints-out-of-5700-who-came-to-the-camp-were-resolved","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान सप्ताह : शिविर में आए 5700 में से 4800 शिकायतों का किया गया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान सप्ताह : शिविर में आए 5700 में से 4800 शिकायतों का किया गया निस्तारण
Mon, 19 Sep 2022 10:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:03 PM IST
सार
प्रयागराज मंडल की बात करें तो 14714 विद्युत उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कारवाई । जिसके बाद तकरीबन 12960 निस्तारण किया गया। इस अवधि के दौरान बिजली उपभोक्ता सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक अपने नजदीक के उपक्रेंद्र या बिलिंग केंद्र पर जाकर अपनी समस्याओं का निदान करवाया।
विज्ञापन
Prayagraj News : विद्युत समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बिजली संबंधी हर तरह की समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ताओं के लिए 12 सितंबर से 19 सितंबर तक जन सुविधा के लिए बिजली समाधान सप्ताह का सभी 33/11 केवी उपकेंद्रों पर कैंप का आयोजन किया गया। 12 सितंबर से शुरू समाधान सप्ताह के तहत जिले में कुल पांच हजार 700 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से कुल चार हजार 800 मामलों का निस्तारण हो सका। यह समाधान शिविर जिले के 140 उपकेंद्रों पर लगाया गया।
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल की बात करें तो 14714 विद्युत उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कारवाई । जिसके बाद तकरीबन 12960 निस्तारण किया गया। इस अवधि के दौरान बिजली उपभोक्ता सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक अपने नजदीक के उपक्रेंद्र या बिलिंग केंद्र पर जाकर अपनी समस्याओं का निदान करवाया।
विज्ञापन
समाधान सप्ताह के दौरान उपभोक्ता बिलिंग, लोड बढ़ाना, नए कनेक्शन, मीटर लगाना, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता, जर्जर पोल व लाइन, ट्रांसफार्मर फीडर का लोड बढ़ाने तथा लो-बोल्टेज जैसी समस्याओं का समाधान के लिए 19 सितंबर तक पूरे प्रदेश में समाधान सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रयागराज मंडल के चीफ इंजीनियर विनोद कुमार गंगवार का कहना है कि सरकार की इस पहल से उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिला है ऐसे में आने वाले दिनों में भी सभी अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह आम जनता का इसी तरह से समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन