{"_id":"5c8a79e5bdec2213fd298d8a","slug":"41552579045-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व परिषद सदस्यों को चुनाव ड्यूटी पर भेजना अवमानना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व परिषद सदस्यों को चुनाव ड्यूटी पर भेजना अवमानना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
0000000000000000000
राजस्व परिषद सदस्योें को चुनाव ड्यूटी पर भेजना अवमानना
प्रयागराज। राजस्व परिषद बार एसोएिशन ने परिषद के न्यायिक सदस्यों को चुनाव ड्यूटी पर भेजे जाने को अदालत के आदेश की अवमानना करार दिया है। परिषद बार के महासचिव डा. बालकृष्ण पांडेय ने अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक को पत्र भेजकर कहा है कि परिषद में मात्र दो ही न्यायिक सदस्य हैं। इनको भी चुनाव ड्यूटी पर भेज देने से राजस्व परिषद का काम पूरी तरह से ठप हो जाएगा। डा. पांडेय का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश है कि परिषद सदस्यों को चुनाव ड्यूटी पर न भेजा जाए। इसके बावजूद उनको ड्यूटी पर भेजना कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। यदि सदस्यों को चुनाव ड्यूटी पर भेजा जाता है तो परिषद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करेगी।