फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   खेल की खबर

खेल की खबर

Sun, 24 Feb 2019 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
खेल की खबर
फोटो-
विज्ञापन

एमए गांधी की टीम का बच्चा हकीम कप पर कब्जा
दो राउंड में मुगलसराय की टीम को हराया, 20 टीमों ने किया था प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
कटरामेदनीगंज। बच्चा हकीम वॉलीबाल कप प्रतियोगिता पर एमए गांधी की टीम ने कब्जा कर लिया। तीन राउंड के फाइनल मुकाबले में दो राउंड के खेल में जीत दर्ज कर एमए गांधी टीम के खिलाड़ियों ने रोमांचक जीत दर्ज की। आधी रात को आयोजक की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया।

कटरामेदनीगंज में आयोजित अंतर्जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। दिन में प्रारंभ वॉलीबाल प्रतियोगिता रात भर चली। प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता शकील अहमद व अलाउद्दीन ने किया। फाइनल मुकाबला रात में एमए गांधी व मुगलसराय टीम के बीच खेला गया। तीन सेट में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों ने खूब पसीना बहाया। तीन सेट के मुकाबले में दो राउंड का मैच जीतकर एमए गांधी टीम ने कप पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को 15 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये व ट्राफी प्रदान किया गया। पूर्व चेयरमैन हकीम मोहम्मद इरशाद ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर अब्दुल हकीम अंसारी, मुख्तार भाई, अफजल, मोहम्मद इरशाद, महमूद हसन, मोहम्मद इमरान, आरिफ अंसारी, शाहरुख राइन, जमशेद समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed