{"_id":"5c13da63bdec2258ad31ead7","slug":"41544804963-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल जयंती पर नये रंग रूप में दिखेगी प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल जयंती पर नये रंग रूप में दिखेगी प्रयागराज
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल जयंती पर नए रंग रूप में दिखेगी प्रयागराज एक्सप्रेस
नये प्लेटफार्म से रेल संचालन भी 25 से हो जाएगा शुरू
प्रयागराज। पूर्व पीएम एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मदिवस के अवसर दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस नए रूप में दिखेगी। कुंभ मेले के मद्देनजर प्रयागराज एक्सप्रेस के सभी कोच में विनायल रैपिंग की गई है। 25 दिसंबर को जब ट्रेन रवाना होगी तो उसके सभी कोच में कुंभ मेले से जुड़ी तस्वीरें यात्रियों को देखने को मिलेगी। अभी इसके फर्स्ट एसी कोच के अंदर और बाहर ही कुंभ से जुड़ी तस्वीरें लगी हुई हैं। इसके अलावा ट्रेन में कुछ और बदलाव भी किए गए हैं। साथ ही जंक्शन पर बने नये प्लेटफार्म से रेल संचालन भी अटल जयंती पर शुरू हो जाएगा। इसका विभागीय आदेश भी शुक्रवार को जारी कर दिया गया। सिविल लाइंस साइड बने इस नये प्लेटफार्म से अभी चुनिंदा ट्रेनों का ही संचालन होगा। इसमें नियमित ट्रेन के रूप में सिर्फ मनवार संगम एक्सप्रेस ही शामिल है। इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन चलने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस और दो दिन मुंबई जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस शामिल है।