{"_id":"5bc22915bdec22699d5ac0cb","slug":"41539451157-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति का स्वागत तक नहीं कर सके भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति का स्वागत तक नहीं कर सके भाजपाई
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति का स्वागत तक न कर सके भाजपाई
0 कार्यक्रम से दूर रखे गए भाजपाई, नगर अध्यक्ष समेत किसी का नहीं बना पास
इलाहाबाद। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के इलाहाबाद आगमन से भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता समेत तमाम भाजपाइयों को दूर रखा गया। एयरपोर्ट में स्वागत करने वालों की सूची में भी किसी भाजपाई का नाम नहीं था। वहां कैबिनेट मंत्रियों के अलावा मेयर एवं कुछ अन्य प्रशासनिक अफसर ही मुख्यमंत्री का स्वागत करने को पहुंचे थे।
भाजपा महानगर के किसी भी पदाधिकारी का नाम उपराष्ट्रपति के स्वागत करने वालों की सूची में शामिल न करने को लेकर भाजपाइयों में खासी नाराजगी रही। बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से नगर अध्यक्ष समेत कुल 20 पदाधिकारियों का नाम जिला प्रशासन को भेजा गया था। ये सभी नाम जिला प्रशासन को उपराष्ट्रपति कार्यालय भेजने थे। वहां से अनुमोदन होने के बाद उनका स्थानीय स्तर पर पास बनता। चर्चा इस बात की है कि जिला प्रशासन ने किसी भी भाजपाई का नाम ही नहीं भेजा। शुक्रवार की शाम से ही भाजपाई जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ से यह जानने का देर रात तक प्रयास भी करते रहे कि उनका पास बना है या नहीं, लेकिन संबंधित अफसर ने देर शाम से ही अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।