फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चाचा-भतीजे को गोली मारकर हत्या

चाचा-भतीजे को गोली मारकर हत्या

Sat, 15 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चाचा-भतीजे को गोली मारकर हत्या
बाघराय थाना क्षेत्र के भिटारा गांव में रास्ते के विवाद में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी भागकर कुंडा सीएचसी पहुंचे और इलाज कराने लगे। दोनों की मौत होने की जानकारी पर वह भागने के लिए होमगार्ड से भिड़ गए। मौके पर पहुंची कुंडा पुलिस ने उन्हें रोका। पुलिस अभिरक्षा में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के भिटारा गांव में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। गांव का कोमल सिंह रास्ते केा अपने चक में बताते हुए लोगों को उधर से गुजरने से रोक रहा था। शुक्रवार शाम को गांव के ही भीम सिंह (20) पुत्र भगौती सिंह अपने चाचा अरुण कुमार (45) पुत्र संतलाल के साथ उधर से गुजर रहे थे। इस दौरान दोनों का कोमल से विवाद हो गया। हाथापाई शुरू हो गई। इस पर कोमल सिंह ने रायफल से दोनों को गोली मार दी। गोली लगने से चाचा-भतीजा जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। फायरिंग से भगदड़ मच गई। घटना के बाद आरोपी भीम सिंह व उसका बेटा राय सिंह वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर भीम सिंह के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए दोनेां को बाघराय सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने भीम सिंह को मृत घोषित कर दिया। अरुण को इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। उधर, आरेापी कोमल सिंह व उसका बेटा राय सिंह कुंडा सीएचसी में घायल अवस्था में पहुंचे और भर्ती हो गए। भीम सिंह की मौत की जानकारी होने पर दोनों अस्पताल से भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे कुंडा कोतवाल ने दोनों को रोका। पुलिस की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल से बाघराय पुलिस ने आरेापी की रायफल बरामद की है। रात में आईजी मोहित अग्रवाल ने गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed