फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आयोग की सीबीआई जांच से संबंधित खबरें

आयोग की सीबीआई जांच से संबंधित खबरें

Sat, 31 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
आयोग की सीबीआई जांच से संबंधित खबरें
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत नहीं बताया मॉडरेटर का नाम
0 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सीबीआई के समक्ष रखी अपनी बात
0 गड़बड़ी के सुराग मिलने पर सीबीआई जानना चाहती है मॉडरेटर का नाम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई टीम मॉडरेटर का नाम जानने के लिए अड़ी हुई है लेकिन, आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देकर मॉडरेटर का नाम बताने से इनकार कर दिया है। इस मसले पर यूपीपीएससी और सीबीआई के बीच अब तनातनी और बढ़ सकती है। सीबीआई को मॉडरेशन की आड़ में गड़बड़ी के जो सुबूत मिले हैं, उन्हें तब तक पुष्ट नहीं किया सकता, जब तक कि सीबीआई मॉडरेटर से सीधे पूछताछ न कर ले।
एक सप्ताह पहले सीबीआई की टीम ने आयोग में तीसरे चरण की जांच शुरू की थी। इस दौरान सीबीआई की टीम आयोग की परीक्षाओं से संबंधित कार्यप्रणाली को भी समझ रही थी। इसके लिए अलग से आयोग के कुछ कर्मचारियों और अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी, जो सीबीआई को परीक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी दे रहे थे। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान सीबीआई ने मॉडरेशन की पूरी प्रक्रिया को बहुत ही बारीकी से समझा, क्योंकि इससे पहले सीबीआई को मॉडरेशन की आड़ में गड़बड़ी के कुछ सुराग मिले चुके थे।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि मॉडरेशन की पूरी प्रक्रिया को समझने के बाद सीबीआई टीम ने सुबूतों को पुख्ता करने के लिए आयोग से मॉडरेटर का नाम मांगा लेकिन आयोग अब इसके लिए तैयार नहीं है। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि सीबीआई की टीम ने मॉडरेशन की प्रक्रिया को लेकर जो भी सूचनाएं मांगी थीं, सभी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के तहत मॉडरेटर का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है, सो सीबीआई को सूचना दे दी गई है कि आयोग मॉडरेटर का नाम नहीं बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सीधी भर्तियों से जुड़े मूल दस्तावेज भी सीबीआई ने मांगे
- सीबीआई की टीम ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयेाग (यूपीपीएससी) से सीधी भर्ती से जुड़े मूल दस्तावेज भी तलब कर लिए हैं। आयोग की ओर से कुछ दस्तावेज सीबीआई को उपलब्ध कराए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि सीधी भर्ती में गड़बड़ी की आशंका अधिक है, क्योंकि भर्ती केवल इंटरव्यू के माध्यम से होती है। दस्तावेजों की जांच में अब तक जो भी सुराग हाथ लगे हैं, वह सीधे गड़बड़ी की ओर इशारा करा रहे हैं। यही वजह है कि सीबीआई अब सीधी भर्ती के मूल दस्तावेजों की जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed