{"_id":"5a8738d74f1c1b5e6e8b5b95","slug":"41518811351-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को मिले तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को मिले तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम ने दिए तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स
0 जिले के सीबीएसई, यूपी बोर्ड, परिषद से संचालित विद्यालयों में संदेश का प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जिले के सीबीएसई, यूपी बोर्ड और बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा चली। विद्यार्थियों को तनाव मुक्त परीक्षा देने संबंधी प्रधानमंत्री के सुझावों के प्रसारण के लिए विद्यालयों में टीवी, रेडियो की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों से भी विभिन्न शंकाओं के बारे में प्रश्न किए।
केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट में विद्यार्थियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा और दबाव से संबंधित करीब एक घंटे प्रधानमंत्री का संदेश सुना। इस दौरान 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने दरभंगा विवि में मनोविज्ञान विभाग की आचार्या डॉ.रंजना सिंह से सवाल भी पूछे। इसमें प्राचार्या डॉ. शालिनी दीक्षित, डॉ. चंद्रमौलि त्रिपाठी, एके द्विवेदी, मंजू सिंह, रमेश यादव, आरके पटेल, शैलेश राय, नीरज श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
केंद्रीय विद्यालय आईआईआईटी झलवा के 10वीं एवं 12वीं विद्यार्थियों ने आईआईआईटी के व्याख्यान कक्ष में संवाद में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यशाल भी हुई। उद्घाटन प्राचार्य विजयेश पांडेय ने किया। संयोजक काउंसलर सुभीता शुक्ला ने वर्ष 2016 में ऑस्कर से सम्मानित बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म विद्यार्थियों को दिखाकर तनाव मुक्त परीक्षा के तरीके बताए। इस मौके पर ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो.पी नाग भूषण ने विद्यालय की पत्रिका विमोचन किया।
विज्ञापन
महर्षि पंतजलि विद्यालय मंदिर में कक्षा छह से 12वीं तक विद्यार्थियों ने भी संदेश सुना। विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न ‘माई गर्वनमेंट’ की साइट पर भेजे। प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा दी गई सीख का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया। फाफामऊ स्थित गंगागुरुकुलम विद्यालय में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के संदेश को उत्सुकता से सुना। कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्या अल्पना डे ने पीएम द्वारा दिए सुझाव पर विस्तार से प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से उसे जीवन में अपनाने की अपील की। नैनी स्थित माधव ज्ञान केंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज विद्यार्थियों ने पीएम के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने भी टिप्स बताए। इविवि के के. बनर्जी सेंटर तथा एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने पीएन का संदेश सुना। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में भी संदेश प्रसारित किए गए।