{"_id":"5a83482c4f1c1b2a788b5a83","slug":"41518553132-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित की परीक्षा में फोटो कापी से नकल करा रहा प्रधानाचार्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित की परीक्षा में फोटो कापी से नकल करा रहा प्रधानाचार्य गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोकॉपी से प्रिंसिपल करा रहा था नकल, गिरफ्तार
-कौशाम्बी के कंधई सिंह सिंगरौर इंटर कालेज में पकड़ी सामूहिक नकल
- प्रश्न पत्र की फोटोकॉपी कराकर बाहर से साल्व कराया था, निरस्त होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद/कौशाम्बी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान मंगलवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कौशाम्बी के खटांगी गांजा स्थित श्री कंधई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज का प्रिंसिपल नंदलाल खुद सामूहिक नकल करा रहा था। उसने अपने ऑफिस में लगी फोटोस्टेट मशीन से प्रश्न पत्र की फोटोकॉपी करने के बाद बाहर भेजा और साल्व पेपर मंगाकर छात्रों को दिया था। डीआईओएस के छापे में रंगे हाथ उसे पकड़ा गया। पिपरी थाने में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहां दूसरे केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति कर दी गई है। सचिव से इस केंद्र की परीक्षा निरस्त तथा केंद्र डिबार करने की संस्तुति भी की गई।
मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा थी। इस बीच डीआईओएस को सूचना मिली कि खटांगी स्थित श्री कंधई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज में खुलेआम नकल हो रही है। सूचना पर डीआईओएस सचल दस्ते के साथ परीक्षा खत्म होने के 10 मिनट पहले सुबह 10.35 बजे इस परीक्षा केंद्र पहुंचे। डीआईओएस के औचक निरीक्षण से परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान डीआईओएस को प्रधानाचार्य कक्ष में रखी फोटो स्टेट मशीन में गणित के प्रश्न पत्र के पृष्ठ संख्या 10 एवं 11 की फोटोकॉपी मिली। फोटोकॉपी से प्रश्न सॉल्व करके परीक्षार्थियों को नकल कराई जा रही थी। डीआईओएस ने प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी पर विद्यालय की मुहर लगवाकर प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर कराया।
डीआईओएस ने बताया कि मंगलवार की परीक्षा संपन्न कराने के लिए वाह्य केंद्र व्यवस्थापक जितेंद्र कुमार पांडेय को चार्ज दिया गया। आगे की परीक्षा के लिए जीआईसी इलाहाबाद के गणित के प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह यादव को श्री कंधई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज परीक्षा का केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।