फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आरोपी डंपर चालक का इलाहाबाद में दर्ज होगा बयान

आरोपी डंपर चालक का इलाहाबाद में दर्ज होगा बयान

Wed, 13 Sep 2017 08:27 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
आरोपी डंपर चालक का इलाहाबाद में दर्ज होगा बयान
आरोपी डंपर चालक का इलाहाबाद में दर्ज होगा बयान
विज्ञापन

0 कैफियात हादसे की जांच के लिए अगले सप्ताह आ रहे हैं सीआरएस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पिछले माह औरया जिले के अछल्दा-पाता में कैफियात एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच के लिए कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) पूर्वोत्तर परिमंडल सतीश कुमार पांडेय एक बार फिर से इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। उनके यहां अगले सप्ताह आने का कार्यक्रम है। यहां वह घटना के आरोपी डंपर चालक का बयान दर्ज करेंगे।

पिछले माह 23 अगस्त को गाड़ी संख्या 12225 कैफियात एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। घटना रेल ट्रैक पर खड़े डंपर की वजह से हुई थी। इस घटना के बाद आरोपी डंपर चालक ने सरेंडर कर दिया था। अब इसी डंपर चालक का डीआरएम ऑफिस इलाहाबाद में बयान दर्ज होगा। दरअसल सीआरएस सतीश पांडेय द्वारा पहले कानपुर में और उसके बाद इलाहाबाद में तमाम रेलकर्मियों से घटना के संबंध में पूछताछ की थी। अब आरोपी डंपर चालक का बयान दर्ज दिया जाना है। इस बारे में सीआरएस का कहना है कि इलाहाबाद आने का कार्यक्रम अगले सप्ताह है। डीआरएम इलाहाबाद से इस संबंध में कोआर्डिनेशन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed