{"_id":"595bbae04f1c1b5b338b49cb","slug":"41499183840-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंप्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंप्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
000000000000000
इंप्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट के लिए आवेदन का मौका 10 तक
10 से 20 जुलाई के बीच होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2017 की हाईस्कूल परीक्षा में इम्प्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह परीक्षार्थियों के पास अब इसके लिए आवेदन करने का मौका 10 जुलाई तक है। ऐसे परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 से 20 जुलाई के बीच होंगी।
इंप्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट के लिए आवेदन अंतिम तिथि को रात 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकेगा। इंप्रूवमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में तथा कम्पार्टमेंट के तहत दो में से किसी एक विषय की ही परीक्षा शामिल हो सकेंगे। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क लेने के बाद उसे एकमुश्त कोषागार में चालान के जरिए जमा करना होगा तथा संबंधित विद्यार्थियों का अनुक्रमांक एवं उनके इम्प्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले विषय को 10 जुलाई की रात तक विद्यालय के पासवर्ड से वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इंप्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाएं संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य 10 से 20 जुलाई के बीच संपादित कराएंगे। कहा गया है कि प्रधानाचार्य ऐसे परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन से संबंधित विषयवार अंकों की सूची क्षेत्रीय सचिव कार्यालयों में 25 जुलाई तक उपलब्ध कराएंगे।