फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Updates 406 records made free of infection, 328 new infected found Uttar Pradesh

Prayagraj Corona Update: 406 ने संक्रमण मुक्त होकर बनाया रिकार्ड, 328 नए संक्रमित मिले 

Thu, 17 Sep 2020 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Sep 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Updates 406 records made free of infection, 328 new infected found Uttar Pradesh
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
प्रयागराज में बुधवार का दिन काफी राहत देने वाला रहा। संक्रमित होने वाले 328 मरीजों के मुकाबले लगातार दूसरे दिन संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या अधिक रही। बुधवार को कुल 406 संक्रमित कोरोना के संक्रमण से मुक्त हुए जो कि अब तक का रिकार्ड है। इसके पहले मंगलवार को 404 मरीज संक्रमण मुक्त हुए थे। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि संक्रमण मुक्त होने वालों की कुल संख्या 11577 हो गई है। 
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि बुधवार को 328 नए संक्रमित मिले हैं। जिसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 15412 पर पहुंच गई है। 344 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। इससे रिकवरी रेट दो फीसदी बढ़कर 75 फीसदी पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


एक्टिव केसों की संख्या 3616 हो गई है। इसमें 363 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सबसे अधिक मरीज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज के 153 संक्रमित भर्ती हैं। इसके अलावा रेलवे में 53, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 36, यूनानी मेडिकल कॉलेज में छह, दो निजी चिकित्सालयों में 73, बेली में 42 संक्रमित भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी 3253 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा अस्पतालों से 62 लोगों को छुट्टी दी गई है। इसमें कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम से 24, रेलवे चिकित्सालय से सात, बेली से आठ, दो निजी अस्पताल से पांच और एसआरएन चिकित्सालय से 18 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा 3086 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं और 2229 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि बुधवार को पॉजिटिव आने वालों लोगों में एंटीजन टेस्ट से 214, आरटीपीसीआर से 91 और 23 लोग ट्रूनॉट में संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed