{"_id":"5f529ab28ebc3e44a7283c15","slug":"403-new-corona-cases-inculding-8-doctors-and-policemen-city-desk-news-ald2854149177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ डॉक्टर समेत 17 स्वास्थ्य कर्मी, एक इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ डॉक्टर समेत 17 स्वास्थ्य कर्मी, एक इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी संक्रमित
Mon, 07 Sep 2020 09:29 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
403 new corona cases inculding 8 doctors and policemen
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच शुक्रवार को आठ डॉक्टर समेत 17 स्वास्थ्य कर्मियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में मेडिकल कॉलेज के एक विभाग की विभागाध्यक्ष भी शामिल हैं। वहीं एक इंस्पेक्टर सहित विभिन्न थानों में तैनात पांच पुलिस कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। दो बैंकों के सहायक प्रबंधक और रेलवे के एक सेक्शन इंजीनियर भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
नोडल प्रभारी कोराना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के एक विभाग की एचओडी, एमडीआई के दो डॉक्टर, एसआरएन के तीन डॉक्टरों के साथ सरकारी अस्पतालों में तैनात दो अन्य डॉक्टर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसआरएन अस्पताल के दो वार्ड ब्वाय भी संक्रमित हुए हैं। डॉ. सहाय ने बताया कि संक्रमित स्वास्थ्य कर्मियों में निजी अस्पतालों के कैशियर, नर्सें, स्वीपर और ओटी टेक्निशियन शामिल हैं। वहीं दो मीडिया कर्मियों के साथ एक एलएससी भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तैनात एक एडीओ पंचायत का वाहन चालक इंडियन बैंक के एक चीफ मैनेजर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
318 लोगों ने दी कोरोना को मात, 2794 एक्टिव केस
जिले में शुक्रवार को कोरोना के 403 नए संक्रमितों के साथ एक्टिव केस 2794 हो गए। वहीं कुल 318 लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें विभिन्न कोविड केयर सेंटरों और अस्पताल से 75 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही 243 मरीजों की होम आइसोलेशन की अवधि पूरी हो गई। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक शुक्रवार को कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम से 25, रेलवे चिकित्सालय से सात, यूनानी मे डिकल कॉलेज से आठ, बेली अस्पताल से 12, यूनाइटेड मेडीसिटी से 10, श्री साईंनाथ वात्सल्य एएमए हॉस्पिटल तीन और एसआरएन अस्पताल से दस लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
437 मरीज कोविड अस्पतालों में, होम आइसोलेशन में 2281 संक्रमित
होम आइसोलेशन में रहना कोरोना संक्रमितों की पहली पसंद बन रहा है। मामूली लक्षणों वाले कोविड संक्रमित घरों पर क्वारंटीन रहकर उपचार करा रहे हैं। शुक्रवार को होम आइसोलेशन में कुल 2281 संक्रमित रहे। वहीं कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में 437 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक सर्वाधिक कोरोना संक्रमित 130 एल थ्री एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। बेली अस्पताल में 65, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 94, रेलवे अस्पताल में 49, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 26, यूनाइटेड मेडीसिटी में 43 और श्री साईंनाथ वात्सल्य एएमए अस्पताल में 30 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है।