फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   4 days in the city yesterday Gusenge heavy cargo vehicles

कल से शहर में 4 दिन नहीं घुसेंगे भारी माल वाहक वाहन

Sun, 11 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
 माघ मेला में मकर संक्रांति के स्नान पर्व के चलते शहर में भारी मालवाहक और ट्रक के प्रवेश पर चार दिन तक प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान इन वाहनों को शहर के बाहर इलाके से डायवर्ट कर शहर के बाहर से निकाला जाएगा। प्रतिबंध मंगलवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार रात दस बजे तक  रहेगा। रीवा-बांदा रोड से शहर से होकर जाने वाले भारी वाहनों को गौहनिया घूरपुर में रोका जाएगा। वाराणसी और प्रतापगढ़ की ओर जाने वाले वाहन कर्मा, मेजा रोड से मिर्जापुर होकर जाएंगे। मिर्जापुर रोड से इलाहाबाद होकर कानपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को रामपुर चौराहा औद्योगिक क्षेत्र से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये वाहन औराई, हंडिया बाईपास होकर निकलेंगे। वाराणसी से कानपुर होकर आने-जाने वाले वाहन हंडिया-कोखराज बाईपास से होकर निकलेंगे। वाराणसी से शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को हंडिया-कोखराज बाईपास से होकर जाएंगे। लखनऊ से रीवा, मिर्जापुर जाने वाले वाहन को नवाबगंज बाईपास से हंडिया बाईपास से औराई, मिर्जापुर के रास्ते निकलेंगे। प्रतापगढ़ से रींवा, मिर्जापुर की ओर जाने वाले वाहनों को सोरांव बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। जो हंडिया बाईपास से औराई, मिर्जापुर के रास्ते निकलेंगे। यह प्रतिबंध नोइंट्रीपास शुदा केरोसीन, पेट्रोल,डीजल ट्रक और टैंकरों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद। मकर संक्रांति के स्नान पर्व को देखते हुए दो दिन मेला क्षेत्र वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। भारी वाहन प्राइवेट बस,एमजी मार्ग के दक्षिण प्लाट नंबर 17 में पार्क होंगे। जबकि कार, मैजिक, जीप यातायात पुलिस लाइन के पश्चिम काली सड़क के उत्तर खाली मैदान में पार्क होंगे। इन पार्किंग स्थलों के भर जाने पर शहर के कॉलेज में बनाए गए पार्किंग स्थलों सीएमपी डिग्री कॉलेज, क्रास्थवेट में वाहन पार्क  होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed