फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   39 dengue patients found, total number of infected crossed 500

Prayagraj : डेंगू के 39 मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 500 के पार, प्रभारी मंत्री बोले- चलाएं अभियान

Tue, 18 Oct 2022 01:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 01:15 AM IST
सार

जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू मरीज मिले हैं, वहां पर एंटी लार्वा, पायरेथ्रम स्प्रे का छिड़काव, फीवर सर्वे, सोर्स रिडक्शन, फागिंग व आईईसी एक्टीविटी का कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन
39 dengue patients found, total number of infected crossed 500
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

विस्तार

डेंगू के सोमवार को 39 नए मरीज मिले। जिसके बाद प्रयागराज में कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या 502 हो गई है। हालांकि इनमें से 440 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 47 मरीजों का इलाज अस्पताल में व 15 मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू मरीज मिले हैं, वहां पर एंटी लार्वा, पायरेथ्रम स्प्रे का छिड़काव, फीवर सर्वे, सोर्स रिडक्शन, फागिंग व आईईसी एक्टीविटी का कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए चले अभियान

मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने डेंगू से बचाव के लिए हर स्तर पर अभियान चलाने का अफसरों को निर्देश दिया है। उन्होंने इलाज में किसी तरह की लापरवाही न करने तथा प्लेटलेट्स की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। सोमवार को सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री ने खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव तथा श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की। इस दौरान डेंगू एवं सड़क में गड्ढों का मुद्दा प्रमुखता से उठा।


मंत्री ने डेंगू से बचाव के लिए किए गए इंतजामों की बिंदुवार समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्हाेंने गड्ढामुक्त सड़क के किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की। मंत्री ने 15 नवंबर तक हर हाल में सड़कों को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सांसद केशरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक डॉ. वाचस्पति, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, राजमणि कोल, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीएम संजय कुमार खत्री, सीडीओ शिपू गिरि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए महापौर, मंडलायुक्त, डीएम की बनी कमेटी
डेंगू से बचाव के इंतजाम एवं इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निगरानी के लिए महापौर, मंडलायुक्त तथा डीएम की सीधी जिम्मेदारी तय की गई है। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को समीक्षा बैठक में इनकी कमेटी गठित की। इसी क्रम में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत तथा डीएम संजय कुमार खत्री ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।


साथ ही बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि अस्पताल में भर्ती हर मरीज के परिजनों को फोन कर रोजाना दो बार तबीयत के बारे में जानकारी ली जाए। जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने फोन करके कुछ मरीजों से बात भी की। जहां मरीजों की संख्या कम है, उन क्षेत्रों में रक्तदान शिविर के आयोजन का निर्देश दिया। महापौर ने सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा के छिड़काव आदि के निर्देश दिए। उन्होंने इस बाबत जानकारी भी ली। 

विज्ञापन

प्लेटलेट्स की जमाखोरी पर निरस्त होगा लाइसेंस
प्लेटलेट्स की जमाखोरी करने वाले अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। संचालकों के खिलाफ एफआईआर भी लिखाई जाए। मंडलायुक्त ने इस बाबत आदेश देने के साथ जांच कमेटी भी गठित की। यह कमेटी सुनिश्चित करेगी कि कहीं भी प्लेटलेट्स की जमाखोरी न होने पाए। मंडलायुक्त ने फोन कर अस्पतालों में भर्ती मरीजों एवं प्लेटलेट्स की जरूरत की बाबत जानकारी ली लेकिन कई अस्पताल यह सूचना नहीं दे पाए। इस पर नाराजगी जताते हुए सभी तरह की सूचना अपडेट करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed