{"_id":"5e6bdf0a8ebc3ea4a33773f5","slug":"38-new-travelers-from-prayagraj-affected-corona-affected-countries-administration-gathered","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में कोरोना प्रभावित देशों से आए 38 नए यात्री, खोजबीन में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में कोरोना प्रभावित देशों से आए 38 नए यात्री, खोजबीन में जुटा प्रशासन
Sat, 14 Mar 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन समेत अन्य कोरोना प्रभावित देशों से हाल ही में यहां आए 38 नए यात्रियों की सूची डब्ल्यूएचओ ने सीएमओ को मुहैया कराई है। निर्देश हैं कि सभी की जांच कर रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जाए। सूची आने के 24 घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस पांच टीमें एक भी यात्री को जांच और परीक्षण के लिए खोज नहीं पाई हैं।
डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार रात सीएमओ को 38 ऐसे विमान यात्रियों की सूची मुहैया कराई, जो चीन समेत अन्य देशों से देश के विभिन्न शहरों से यहां पहुंचे। एयरपोर्ट पर सामान्य जांच के दौरान मरीज स्वस्थ बताए गए हैं।
एहतियात बरतने के निर्देश के साथ डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि सूची में अंकित पते पर यात्रियों की जांच कर लक्षण देखे जाएं। सभी को मास्क देकर बाहर न निकलने का अनुरोध करें। बताया गया कि जिन लोगों में कोरोना के एक भी लक्षण मिलें, उनके रक्त नमूने जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे जाएं। ऐसे मरीजों को मेडिकल कालेज के एसआरएन अस्पताल में स्थापित कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाए।
विज्ञापन
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक सूची में अंकित विमान यात्रियों की जांच और परीक्षण के लिए नोडल अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद को निर्देश दिए गए हैं। डा. गणेश ने बताया कि शुक्रवार को चीन से लौटे किसी नए यात्री तक टीमें नहीं पहुंच सकी हैं। मुसीबत यह है कि इस बार की सूची में यात्रियों के नाम और पते तो दर्ज हैं, लेकिन मोबाइल नंबर नहीं है। ऐसे में लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में यहां आए 60 यात्रियों में 28 को अभी निगरानी में रखा है। इसमें रेलवे के प्रोजेक्ट पर काम करने वाले 17 टेक्नोक्रेट्स भी शामिल हैं। सभी का नियमित परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 32 यात्रियों में अधिकतर सीमावर्ती जिलों या दूसरे शहरों को जा चुके हैं। इस बारे में संबंधित जिलों के सीएमओ को सूचना दी गई है।