फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   36 percent attendance spokesman recruitment exam diet

डायट प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में 36 फीसदी उपस्थिति

Mon, 16 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 16 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
36 percent attendance spokesman recruitment exam diet
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जिसकी आशंका थी वही हुआ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित डायट प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में मात्र 36.16 फीसदी उपस्थिति रही। तकरीबन 90 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इलाहाबाद में तो सिर्फ 27.19 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। कम उपस्थिति का मुख्य वजह बिहार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


परीक्षा प्रदेश में इलाहाबाद के अलावा आगरा और लखनऊ में 300 केंद्रों पर हुई। रविवार को ही बिहार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा भी हुई और यहां के बड़ी संख्या में प्रतियोगी इसमें शामिल हुए। इसका नतीजा रहा कि डायट प्रवक्ता भर्ती के लिए पंजीकृत एक लाख 40 हजार 838 में से मात्र 50930 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से इलाहाबाद में 5071 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उपस्थिति 27.19 प्रतिशत रही। आगरा में 18995 तथा लखनऊ में 26864 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल रहे। प्रतिशत में उपस्थिति क्रमश: 34 तथा 40.18 फीसदी रही। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा 29 मार्च को होगी। इसके लिए चार लाख 43 हजार 79 आवेदन हुए हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। पीसीएस-2014 के लिए तीन लाख 88 हजार 466 आवेदन हुए थे। इस तरह से इस आवेदकों की संख्या में 54 हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। संख्या की लिहाज से यह आयोग की यह दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा है। 25 जनवरी को आयोजित राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए छह लाख से अधिक आवेदन पहुंचे थे। हालांकि परीक्षा में उपस्थिति काफी कम रही। ऐसे में आयोग के समाने परीक्षा कराना बड़ी चुनौती होगी। परीक्षा प्रदेश के 20 जिलों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed