फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   325 selection in JHT exam-19

जेएचटी परीक्षा-19 में 325 का चयन

Sat, 14 Nov 2020 01:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
325 selection in JHT exam-19
SSC-CHSL
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर (जेएचटी), हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्राध्यापक परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। परीक्षा में अंतिम रूप से 325 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग की ओर से जारी परिणाम में चुने गए अभ्यर्थी केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में रखे जाएंगे।
विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर मंत्रालय एवं विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। आयोग की ओर से कहा गया है कि विभागों का आवंटन प्रमाण पत्रों के सत्यापन के दौरान ही कर दिया गया था।
विज्ञापन


एसएससी की ओर से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्राध्यापक परीक्षा 2019 के  पेपर-2 की परीक्षा 16 फरवरी 2020 को हुई थी।एसएससी की ओर से जेएचटी के लिए प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम 16 जून को ही पूूरा कर लिया गया था। परीक्षार्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 19 नवंबर को 

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2020 देश भर में 19 नवंबर को होगी। परीक्षा के लिए पूरे देश में 13 हजार 451 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जबकि एसएससी मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) के लिए 3375 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा के लिए यूपी-बिहार के नौ शहरों में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी में सबसे अधिक तीन जबकि प्रयागराज, पटना एवं लखनऊ में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed