{"_id":"5d18d79b8ebc3e3cf975f78d","slug":"325-ayurvedic-medical-officers-met-the-state-allahabad-news-ald248183535","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को मिले 325 आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को मिले 325 आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
325 Ayurvedic medical officers met the state
- फोटो : amar ujala
प्रदेश को मिले 325 आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी
प्रयागराज। प्रदेश को 325 नए आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रविवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के 325 पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम जारी कर दिया। अंतिम चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
जिन पदों का परिणाम घोषित किया गया है, उनमें 229 पद अनारक्षित, 84 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 12 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इनमें क्षैतिज आरक्षण के तहत महिला अभ्यर्थियों के 65, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए छह एवं दिव्यांगज जन के लिए नौ पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रिक्तियों के सापेक्ष इस श्रेणी के पर्याप्त अभ्यर्थी उपलब्ध न हो पाने के कारण मुख्य सूची के क्रमांक-228, 236, 240 एवं 251 पर अंकित अनुसचित जाति श्रेणी के अभ्यर्थियों का चयन अनुसूचित जनजाति की रिक्तियों के सापेक्ष किया गया है।
अंतिम चयन परिणाम में हेमंत कुमार सिंह ने टॉप किया है जबकि संदीप कुमार सिंह एवं साकेत कुमार गुप्ता मेरिट में क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 10 से 20 जून तक आयोजित किया गया था और साक्षात्कार के लिए 1192 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1049 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे। आयोग के उप सचिव लखन लाल शिवहरे के अनुसार सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर कुछ याचिकाएं न्यायालय में लंबित हैं। अंतिम चयन परिणाम रिक्त याचिकाओं पर पारित होने वाले निर्णय के अधीन रहेगा।