फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   32 polling stations on Election Commission radar

चुनाव आयोग के रडार पर 32 मतदान केंद्र

Sun, 29 Sep 2019 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
32 polling stations on Election Commission radar
election
सदर विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्र के 32 मतदान केंद्र आयोग के रडार पर रहेंगे। सभी बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए लाइव प्रसारण किया जाएगा। आयोग बूथों पर होने वाली हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखेगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर आयोग की ओर से तत्काल निर्देश अधिकारियों को दिए जाएंगे। हालांकि मतदान के पहले ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या घट व बढ़ सकती है।
विज्ञापन

सांसद संगमलाल गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। नामांकन प्रक्रिया जारी है और 21 अक्तूबर को मतदान व 24 को मतगणना होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से हर कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन से लेकर चुनाव आयोग तक की नजर सदर विधानसभा के उपचुनाव पर है।
विज्ञापन

हर प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ग्रामीण अंचलों के मतदान केंद्रों पर अधिक नजर रख रहा है। सदर विधानसभा में 368 मतदेय स्थल व 210 मतदान केंद्र हैं। नगर पंचायत कटरामेदनीगंज, जीआईसी, पीबी कालेज मतदान केंद्र समेत 32 मतदान केंद्रों पर प्रशासन व आयोग की खास नजर है। इन बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा। मतदान केंद्र की हर गतिविधियों पर आयोग की नजर रहेगी। ये सभी बूथ क्रिटिकल मतदान केंद्रों की श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा आयोग की मंशा के अनुरूप तैयारी की जा रही है। इन बूथों पर बिजली और इंटरनेट जैसी सुविधाएं जुटाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया जा रहा है। तैयारी पूरी होने के बाद इन मतदान केंद्रों का अधिकारी निरीक्षण कर जायजा लेंगे। मतदान के दिन ऐसे बूथों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। एसडीएम सदर विजयपाल सिंह ने बताया कि अभी चुनाव आयोग के निर्देश पर क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या अंतिम समय में घट-बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed