फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   32 people sued for keeping a corpse

शव रखकर चक्काजाम करने वाले 32 लोगों पर मुकदमा

Mon, 10 Aug 2020 01:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Aug 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
32 people sued for keeping a corpse
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
करछना थाना क्षेत्र के टकटैया गांव में रास्ते में पशुओं के बांधने को लेकर शुक्रवार की रात अनिल कुमार की हत्या कर दी गई थी। शनिवार शाम को औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी टोल प्लाजा के पास परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के एसआई आशीष कुमार चौबे की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बूढ़े पिता बाबादीन पटेल समेत 32 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें बाबादीन पटेल,  मंगला प्रसाद पटेल, तेज बहादुर पटेल, धर्मराज पटेल, केश अली, नेपई, उम्मत अली, राहुल पटेल, अंकित पटेल, पवन कुमार शुक्ला, अंकित शुक्ला, मुंशीलाल, सुनील कुमार भारतीया, धर्मराज पटेल, महेंद्र प्रसाद पटेल, अवधेश कुमार पटेल, संतोष कुमार पटेल, राकेश कुमार पटेल, श्याम बहादुर पटेल, राजू, मिश्र, मनीष पटेल, अरविंद पटेल, दीपू, धर्मेंद्र पटेल, बलदीप, ओंकारनाथ, धीरेंद्र सिंह पटेल, सुनील सिंह, विकास कुमार, ननकुल पटेल, योगेंद्र प्रताप, विकास व अन्य अज्ञात को नामजद किया गया है। वहीं जिस प्रधान का नाम एफआईआर में बढ़ाने की मांग को लेकर लोगों ने चक्काजाम किया था, उस मामले में पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि करछना में हत्या के बाद कुछ लोगों ने औद्योगिक थानाक्षेत्र में चक्काजाम करने की कोशिश किए थे। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed