{"_id":"5f3058768ebc3e4ae11f484b","slug":"32-people-sued-for-keeping-a-corpse","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर चक्काजाम करने वाले 32 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रखकर चक्काजाम करने वाले 32 लोगों पर मुकदमा
Mon, 10 Aug 2020 01:41 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करछना थाना क्षेत्र के टकटैया गांव में रास्ते में पशुओं के बांधने को लेकर शुक्रवार की रात अनिल कुमार की हत्या कर दी गई थी। शनिवार शाम को औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी टोल प्लाजा के पास परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
औद्योगिक क्षेत्र के एसआई आशीष कुमार चौबे की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बूढ़े पिता बाबादीन पटेल समेत 32 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें बाबादीन पटेल, मंगला प्रसाद पटेल, तेज बहादुर पटेल, धर्मराज पटेल, केश अली, नेपई, उम्मत अली, राहुल पटेल, अंकित पटेल, पवन कुमार शुक्ला, अंकित शुक्ला, मुंशीलाल, सुनील कुमार भारतीया, धर्मराज पटेल, महेंद्र प्रसाद पटेल, अवधेश कुमार पटेल, संतोष कुमार पटेल, राकेश कुमार पटेल, श्याम बहादुर पटेल, राजू, मिश्र, मनीष पटेल, अरविंद पटेल, दीपू, धर्मेंद्र पटेल, बलदीप, ओंकारनाथ, धीरेंद्र सिंह पटेल, सुनील सिंह, विकास कुमार, ननकुल पटेल, योगेंद्र प्रताप, विकास व अन्य अज्ञात को नामजद किया गया है। वहीं जिस प्रधान का नाम एफआईआर में बढ़ाने की मांग को लेकर लोगों ने चक्काजाम किया था, उस मामले में पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि करछना में हत्या के बाद कुछ लोगों ने औद्योगिक थानाक्षेत्र में चक्काजाम करने की कोशिश किए थे। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई की है।