{"_id":"5cd1a61cbdec22070e2bb870","slug":"31557243420-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव बाईलॉज से कराने के लिए याचिका दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव बाईलॉज से कराने के लिए याचिका दाखिल
Wed, 08 May 2019 03:09 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव बाईलॉज के मुताबिक कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस पर हाईकोर्ट ने एसोसिएशन से जवाब मांगा है। याचिका एसोसिएशन के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता रविकिरन जैन ने दाखिल की है।
इसमें वर्ष 2019-20 का चुनाव मॉडल बाईलॉज के मुताबिक कराने की मांग की गई है। याचिका पर न्यायमूर्ति एसके गुप्ता और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ सुनवाई कर रही है। याचिका में कहा गया है कि एसोसिएशन बाईलॉज के नियम 15 के मुताबिक कार्यकारिणी के सदस्य आपसी सहमति से अध्यक्ष का चुनाव करते हैं।
यदि वह चुनाव नहीं कर पाते हैं तो एल्डर कमेटी चुनाव करेगी। मगर, पिछले कई चुनाव में इस नियम की अनदेखी कर मनमाने तरीके से अध्यक्ष चुने जा रहे हैं। याचिका पर नौ जुलाई को सुनवाई होगी। एडवोकेट्स एसोसिएशन का गठन वर्ष 1998 में हाईकोर्ट बार से अलग हुए कुछ सदस्यों ने किया था।