{"_id":"5c9a82c1bdec221462308e58","slug":"31553629889-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, 17 संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, 17 संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज/ बरेली। भाजपा के दबंग विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के भाई की गाय तस्करी प्रकरण अगले दिन भी गरमाया रहा। मामला सत्ता पक्ष के विधायक से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें दीं और 17 संदिग्ध हिरासत में ले लिए। पुलिस पर विधायक के भाई की गायें बरामद करने के लिए भारी दबाव है। उधर, विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने आरोप लगाया कि बीते कुछ महीनों से पुलिस के संरक्षण में गायों की तस्करी बेतहाशा बढ़ गई है। थानों और चौकियों से तस्करों और स्लाटर हाउस चलाने वालों को खुली छूट मिली हुई है कि जितनी मर्जी हो, उतरी गाय काटें। पुलिस के अंदर गोतस्करों का पूरा गैंग सक्रिय है। वह ऊपर से सेटिंग कराकर आवारा घूमने वाली और घरों से चोरी करके गायों को स्लाटरहाउस पहुंचवा रहा है। इतनी गाय सपा सरकार में भी नहीं कट रही थीं, जितनी कि अब कट रही हैं।
रविवार की रात मीरगंज के स्कूल से भाजपा विधायक पप्पू भरतौल के सगे बड़े भाई रमेश मिश्रा की तीन गोतस्कर उनके ही स्कूल की बाउंड्रीवाल तोड़कर अमेरिकन जर्सी नस्ल की तीन गायें चुरा ले गए थे। उसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। एसपी ग्रामीण समेत पुलिस फोर्स मौके पर गई थी। डॉग स्क्वॉयड भी लगाया गया था। सीओ आलोक अग्रहरि और थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने मंगलवार देर शाम कबूल किया कि गाय तस्करी की इस घटना में अभी पुलिस के हाथ ठोस सबूत नहीं लगे हैं। मगर, पुलिस की चारो टीमें ताबड़तोड़ दबिशें देकर गाय बरामद करने की कोशिशों में लगी हुई है। एसपी देहात डा. संसार सिंह के आदेश पर चारों टीमों ने ताबड़तोड़ दबिशें दीं और 17 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए संदिग्धों में मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शाही थानों के अलावा पड़ोसी रामपुर की मिलक तहसील के लोग भी शामिल हैं। दोनों अफसरों ने बताया कि गो तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस की दबिशें जारी हैं। पुलिस जल्दी ही चोरी गई गायों को बरामद कर असली गुनाहगारों को पकड़कर जेल भेजेगी। उधर, विधायक पप्पू भरतौल ने गाय तस्करी के लिए चोरी किए जाने के संबंध में डीआईजी राजेश कुमार पांडेय से फोन पर बात की और चोरी गई गायें बरामद कराने को कहा। विधायक के अनुसार डीआईजी समेत पुलिस के अन्य अफसरों ने गाय बरामद कराने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर विधायक ने आरोप लगाया कि बीते कई महीनों से बरेली से गायों की तस्करी करके रामपुर ले जाया जा रहा है। तस्करों को पुलिस का खुला संरक्षण मिला हुआ है। पुलिस ने तस्करों को गोवंशीय पशु काटने की छूट दे रखी है। सपा सरकार से ज्यादा गायें उनकी सरकार में कटने लगी हैं।
स्लाटर हाउस में काटने के लिए गायों की चोरी हो रही है। इसमें चौकी और थाने के दरोगा और सिपाही मिले हुए हैं। वह अफसरों को गुमराह कर रहे हैं। गोवंशीय पशुओं की तस्करी सपा सरकार से भी कई गुना बढ़ गई है। यह चिंताजनक है। राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, विधायक बिथरी चैनपुर