फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जेई के तीन हजार से अधिक पदों पर फंसी भर्ती

जेई के तीन हजार से अधिक पदों पर फंसी भर्ती

Tue, 19 Feb 2019 01:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
जेई के तीन हजार से अधिक पदों पर फंसी भर्ती
फोटो
विज्ञापन

-----------------

जेई के तीन हजार से अधिक पदों पर फंसी भर्ती
0 यूपीपीएससी में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, अफसरों से नहीं हो सकी वार्ता
0 मई-2016 में आयोजित हुई थी परीक्षा, परिणाम के लिए आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत अवर अभियंता के 3222 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी आयोग के अध्यक्ष या किसी भी अफसर से वार्ता करना चाहते थे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी और अभ्यर्थियों को हताश होकर लौटना पड़ा।
यूपीपीएससी ने हाल ही में सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत सहायक अभियंता के 819 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया है और इंटरव्यू का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है, लेकिन जेई के 3222 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का परिणाम अब तक फंसा हुआ है। जेई के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा वर्ष 2016 में 22 एवं 23 मई को आयोजित की गई थी। हालांकि, पिछले साल अभ्यर्थियों और अफसरों के बीच हुई वार्ता में यह आश्वासन दिया गया था कि मार्च तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन आयोग में इस परीक्षा की कॉपियां जांचने का काम अब भी जारी है।
विज्ञापन

ऐसे में अभ्यर्थियों को परिणाम समय से घोषित होने पर संदेह है। इसी वजह से सोमवार को अभ्यर्थी आयोग पहुंचे। आयोग के ज्यादातर अफसर लखनऊ में आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा करा रहे हैं, सो वहां कोई नहीं मिला। सचिव भी आयोग में नहीं थे। अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय में अपना ज्ञापन सौंपा और मांग की कि परिणाम शीघ्र घोषित किया जाए। हालांकि वहां अभ्यर्थियों की अनुसचिव से फोन पर वार्ता कराई गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि अनुसचिव अब कह रहे हैं कि परिणाम आने में तीन से चार माह लगेंगे। परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed