{"_id":"5aa9783d4f1c1bb2758b56aa","slug":"31521055805-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा छोड़ सभी की जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा छोड़ सभी की जमानत जब्त
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा ने भाजपा छोड़ सभी की जमानत कराई जब्त
0 अतीक अहमद और कांग्रेस प्रत्याशी मनीष भी नहीं बचा पाए जमानत
इलाहाबाद, 14 मार्च। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा को भारी मतों से मिली जीत में भाजपा छोड़ बाकी सभी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। यहां तक कि कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्र और चुनाव मैदान में निर्दलीय उतरे बाहुबली अतीक अहमद भी अपने जमानत नहीं बचा सके। अकेले सपा और भाजपा ने ही 85.73 फीसदी मतों पर कब्जा कर लिया। अतीक को छोड़ दें तो छोटे दलों और निर्दलीयों को वोटरों ने पूरी तरह से दरकिनार कर दिया। ऐसे में 19 प्रत्याशियों को महज पांच फीसदी वोट ही मिले।हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस अपनी जमानत नहीं बचा पाई थी। इस बार उपचुनाव में पार्टी की हालत और खराब हो गई।
00
आधे से अधिक प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट
- फूलपुर लोक सभा उपचुनाव में आधे से अधिक प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले। नोट पर बटन दबाने वाले मतदाताओं का यह रुख साफ इशारा कर रहा है कि छोटे दल तो दूर उन्हें भाजपा, सपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों के प्रत्याशी भी स्वीकार नहीं थे। नोटा पर कुल 2724 वोट पड़े और 22 में से 13 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले।
विज्ञापन