{"_id":"5aa27f3c4f1c1b98758b47fe","slug":"31520598844-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को बचाने में पलटा ट्रक, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को बचाने में पलटा ट्रक, लगी आग
Updated Fri, 09 Mar 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
कोखराज। इलाहाबाद-कानपुर नेशनल हाईवे पर कोखराज थाने के सामने शुक्रवार सुबह गाय को बचाने में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। इससे जाम भी लग गया। राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक अफरातफरी मची रही।
इंदौर से एक ट्रक शुक्रवार सुबह लहसुन लेकर पटना जा रहा था। कोखराज थाने के सामने पहुंचते ही अचानक गाय सामने आ गई। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें आग लग गई। हाईवे पर धू-धूकर जलता हुआ ट्रक देख अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मचारियों ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले ही पूरा ट्रक और उसमें लदी लहसुन जलकर राख हो चुकी थी। आग बुझने के बाद एक लेन पर आवागमन बहाल हुआ।