{"_id":"5c968729bdec2214154ea53a","slug":"30-country-liquor-stores-remained-vacant-in-third-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में भी खाली रह गईं 30 देशी शराब की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में भी खाली रह गईं 30 देशी शराब की दुकानें
Sun, 24 Mar 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
liquor shop
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शराब की दुकानों के लिए तीसरे चरण में शनिवार को कराई गई लॉटरी में भी तीस देशी शराब की दुकानें बची रह गईं। इन दुकानों की लाइसेंस फीस अधिक होने की वजह से कोई दुकानदार सामने नहीं आया। इसी तरह दो मॉडल शॉप भी भारी-भरकम लाइसेंस फीस होने की वजह से नहीं उठाई जा सकीं। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी मोडवेल की उपस्थिति में तीसरे चरण के लिए 35 देशी शराब, तीन अंग्रेजी शराब, तीन बीयर, दो मॉडल शॉप एवं 85 भांग की दुकानों के लिए लॉटरी निकाली गई। इनमें से देशी शराब की पांच दुकान समेत अंग्रेजी एवं बीयर की सभी दुकानें उठ गईं जबकि प्रीतम नगर एवं स्टेशन रोड स्थित मॉडल शॉप की दुकान नहीं उठ सकी।
प्रीतम नगर मॉडल शॉप के लिए 63 लाख रुपये जबकि स्टेशन रोड के लिए 84 लाख रुपये लाइसेंस फीस निर्धारित की गई थी। देशी शराब की दुकानों के लिए इस बार कोटा करीब 113 फीसद तक बढ़ जाने से इनको उठाने में भी विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। कोटा में भारी-भरकम बढ़ोत्तरी की वजह से ही 30 दुकानों तीसरे चरण के बाद भी खाली रह गई हैं। बता दें, प्रयागराज में आबकारी विभाग की कुल 1001 दुकानों का लाइसेंस है। इनमें देशी शराब की 421, विदेशी शराब की 199, बीयर की 190, मॉडल शॉप 12 एवं भांग की 179 दुकानें हैं। इस बार ज्यादातर दुकानों का लॉटरी की जगह नवीनीकरण कराया गया है। उधर, डीओ संदीप बिहारी का कहना है कि अब खाली पड़ी दुकानों के लिए ऑफर मांगा जाएगा।
विज्ञापन