{"_id":"5e06523c8ebc3e87bf2396f7","slug":"3-10-lakh-fraud-with-army-man-allahabad-news-ald2641289141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकी ड्रा के नाम पर सेना के जवान से 3.10 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकी ड्रा के नाम पर सेना के जवान से 3.10 लाख हड़पे
विज्ञापन
शिवकुटी में दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रयागराज। लकी ड्रा में 4.20 लाख का इनाम निकलने का लालच देकर सेना के जवान विजय सुरेश नाईक से 3.10 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौजूदा समय में ओल्ड कैंट में तैनात विजय इंजीनियरिंग रेजीमेंट में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि खुद को क्लब फैक्ट्री कंपनी का अफसर बताकर नितीम कुमार सिंह नाम के व्यक्ति ने उन्हेें कॉल किया। साथ ही बताया कि लकी ड्रा में उनका 4.2 लाख रुपये का इनाम निकला है। हालांकि इसके एवज में उसने 3.10 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। रुपये एसबीआई के तीन अलग-अलग खातों में जमा कराए गए। जिनमेें एक अनिल कुमार, दूसरा पम्पना तुलसी व तीसरा मौला साब के नाम से है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।