फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   257 prisoners will appear for UP board exam from jail

Prayagraj News: 257 बंदी जेल से देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 08:30 AM IST
विज्ञापन
257 prisoners will appear for UP board exam from jail
इस बार 257 बंदी यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे। यह प्रदेश के आठ जिलों की जेलों में बंद हैं। इनके लिए जेलों में ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 10वीं में 118 और 12वीं में 139 बंदी पंजीकृत हैं। जेल अधीक्षक ही केंद्र व्यवस्थापक होंगे। बंदियों के लिए यूपी बोर्ड अलग से तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक 69 बंदी गाजियाबाद की जेल से शामिल होंगे। इसमें 10वीं में 27 और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले बंदियों की संख्या 42 है। इंटरमीडिएट में एक महिला बंदी और 41 पुरुष बंदी परीक्षा देंगे। इसके अलावा जिला कारागार फिरोजाबाद से कुल 51 बंदी परीक्षा देंगे। इसमें 10वीं में 20 और 12वीं में 31 हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार केंद्रीय कारागार बरेली से दसवीं में 26 और बारहवीं में 16 बंदी परीक्षा देंगे। आदर्श कारागार लखनऊ से 27 बंदी 10वीं की परीक्षा देंगे। इसमें 24 पुरुष व तीन महिला परीक्षार्थी शामिल हैं। केंद्रीय कारागार फतेहगढ़, फर्रुखाबाद से दसवीं में 10 और बारहवीं में 13 यानी, कुल 23 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिला कारागार बांदा से तीन परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इसमें दसवीं में एक और बारहवीं में 2 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसी प्रकार जिला कारागार गोरखपुर से छह और केंद्रीय कारागार वाराणसी से नौ बंदी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed