फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   250 students get admission in B.com, B.Sc Match.

इविवि: बीकॉम, बीएससी गणित में ढाई सौ दाखिले

Fri, 21 Jun 2019 12:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
250 students get admission in B.com, B.Sc Match.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Prayagraj

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बीएससी गणित और बीकॉम में ढाई सौ छात्र-छात्राओं ने दाखिले लिए। बीएससी गणित में 137 और बीकॉम में 113 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए। शुक्रवार को बीकॉम और बीएससी जीव विज्ञान में दाखिले होंगे।

विज्ञापन


बीकॉम में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को ओबीसी वर्ग में 174 या अधिक और अनुसूचित जनजाति वर्ग में 90 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया था। बीकॉम में प्रवेश लेने वालों में ओबीसी वर्ग के 106 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के सात अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, बीएससी गणित में प्रवेश के लिए अनारक्षित श्रेणी में 168 या अधिक अंक और अनुसूचित जनजाति वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। प्रवेश लेने वाले 137 अभ्यर्थियों में अनारक्षित श्रेणी के 108 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के सात अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


हालांकि, बीएससी गणित में अनारक्षित श्रेणी और अनुसूचित जनजाति वर्ग के जितने अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, उनमें से कई अभ्यर्थी नहीं आए। ऐसे में बीएससी गणित में प्रवेश के लिए मेरिट अभी गिरेगी। शुक्रवार को बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए अनारक्षित श्रेणी में 194 या अधिक अंक एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में सभी अभ्यर्थियों और बीकॉम में प्रवेश के लिए सभी वर्गों में 189 या अधिक अंक, अनुसूचित जाति वर्ग में 150 या अधिक और अनुसूचित जनजाति वर्ग में 86 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करनी है। काउंसलिंग अपराह्न दो बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में प्रवेश

एसएस खन्ना में प्रवेश के लिए फॉर्म वितरण शुरू
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी एवं बीकॉम सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह के अनुसार इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय के काउंटर से सुबह दस से अपराह्न तीन बजे तक फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।


हमीदिया में एमए की प्रवेश परीक्षा अब सात को
हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की सत्र 2019 की एमए की प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई है। परीक्षा अब 24 जून की जगह सात जुलाई को होगी। कॉलेज की प्राचार्य के अनुसार एमए की प्रवेश परीक्षा सात जुलाई को कॉलेज परिसर में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र अब चार जुलाई तक प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed