फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   25 years after the steam engine whistle

25 साल बाद बजी भाप इंजन की सीटी

Sat, 15 Dec 2018 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
25 years after the steam engine whistle
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
इलाहाबाद जंक्शन पर 25 वर्ष से खड़े भाप इंजन को रेलवे ने संजीवनी दे ही दी। नई पीढ़ी के युवा और कुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालु रेलवे के अतीत से परिचित हो इसके लिए इस इंजन को रेलवे ने एक बार फिर से चालू किया है। इसे चालू करने के बाद शुक्रवार को जहां एक और भाप इंजन की सीटी यात्रियों को सुनाई दी तो वहीं एक ही स्थान पर इसके पहिये भी चलते  दिखाई दिए। इसकी छुक-छुक की आवाज ने जंक्शन आने वाले हर एक यात्री को अपनी ओर आकर्षित भी किया। इस दौरान तमाम यात्रियों ने इस पुराने इंजन के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन


मंडल के डीआरएम अमिताभ ने कुछ माह पूर्व ही जंक्शन के इंट्री प्वाइंट पर खड़े इंजन को स्टार्ट करवाने की योजना बनाई थी। इसके बाद इंजन रिजर्वेशन काउंटर के बाहर शिफ्ट किया गया। यहां रंगाई पुताई के बाद मंडल के इंजीनियरों की निगरानी में इसकी मरम्मत का कार्य किया गया। इसे स्टार्ट करने के लिए इसमें एक खास मोटर लगाई गई। शुक्रवार को डीआरएम अमिताभ, एडीआरएम अनुराग कुमार गुप्ता, अतुल गुप्ता, नवीन दीक्षित, नीरज यादव, गिरीश कंचन, राजाराम राजपूत आदि अफसरों की मौजूदगी में इंजन स्टार्ट किया गया। इस दौरान नैरोगेज के इंजन से पूर्व की भांति धुआं भी निकला। यहां इंजन के आगे एक सिगनल भी लगाया गया है।  डीआरएम ने बताया कि भाप इंजन 1953 में डब्लू बी वैगनाल लिमिटेड द्वारा बनाया गया था। इसका मूल शेड गुजरात का  गोधरा था। 25 फरवरी 1993 में यह इंजन रेल सेवा से बाहर किया गया। एक अप्रैल 2003 को जंक्शन के सिटी साइड में इसे खड़ा किया गया।
विज्ञापन


इंजन से जुड़ी अन्य जानकारी
0 नैरोगेज का इंजन पश्चिम रेलवे के गोधरा में चलता था।
0 तब 1.61 लाख रुपये कंपनी से रेलवे ने खरीदा था इंजन।
0 इस इंजन में है कुल 16 पहिये।
0 1993 के पूर्व वर्ष 1991 में इंजन की हुई थी ओवर हालिंंग
0 72 जेड बी के नाम से प्रचलित था इंजन। कुल लंबाई है 42 फीट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed