फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   25 positive, nine tents removed from two sectors and 12 people quarantined at Magh Mela

माघ मेले में 25 पॉजिटिव, दो सेक्टरों से नौ टेंट हटाए गए और 12 लोग क्वारंटीन

Tue, 26 Jan 2021 01:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Jan 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
25 positive, nine tents removed from two sectors and 12 people quarantined at Magh Mela
magh mela - फोटो : prayagraj
 कोरोना के मरीजों की संख्या में सोमवार को और दिनों के मुकाबले इजाफा देखने को मिला। इसमें 25 से अधिक मेले में ही पॉजिटिव आए हैं। दंडी बाड़ा से भी दो सन्यासी संक्रमित हुए हैं। मेला प्रशासन ने संक्रमित आने वाले लोगों के टेंट को हटा दिया गया। इसके साथ ही दर्जन भर लोगों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन करा दिया गया है। 
विज्ञापन

25 positive, nine tents removed from two sectors and 12 people quarantined at Magh Mela
magh mela - फोटो : prayagraj
मेले में एक दिन में इतनी संख्या में पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाई गई है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। डॉ. सहाय ने बताया कि सोमवार को मेले में 25 नए संक्रमित मिले हैं। ये संक्रमित सेक्टर पांच और चार के हैं। सेक्टर चार में दंडी बाड़ा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 positive, nine tents removed from two sectors and 12 people quarantined at Magh Mela
magh mela - फोटो : prayagraj
सोमवार को एंटीजन जांच में वहां के दो सन्यासी पॉजिटिव आए। इसके अलावा 16 कल्पवासी, चार श्रद्धालु, पांच दूसरे जिलों के संक्रमित पाए गए हैं। जो लोग संक्रमित हुए उनके टेंट को हटा दिया गया है। इसके साथ पॉजिटिव के संपर्क में रहने वाले 12 लोगों को कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

25 positive, nine tents removed from two sectors and 12 people quarantined at Magh Mela
corona virus - फोटो : social media
सभी लोगों की कोविड की जांच कराई जाएगी। एक दिन में इतनी संख्या में नए मरीज मिलने के बाद मेले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मंगलवार को वहां सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। 
 

25 positive, nine tents removed from two sectors and 12 people quarantined at Magh Mela
magh mela - फोटो : prayagraj
उधर, सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि 32 नए पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 29137 पहुंच गई है। इसमें से 28376 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। सोमवार को 27 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

इनमें से एसआरएन चिकित्सालय से चार और निजी अस्पताल से एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई है। सोमवार को कुल 6479 लोगों की जांच की गई। इसके साथ ही 40 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 334 का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed