फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   24 people sick after eating poisoned food

प्रतापगढ़ : प्रसाद का लड्डू खाने से 13 महिलाओं बच्चों समेत 24 की हालत बिगड़ी

Tue, 19 Oct 2021 11:45 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 19 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
24 people sick after eating poisoned food
कुंडा सीएचसी में भर्ती फूड प्वाइजनिंग से बीमार काजीपुर कुसेमर लोहारन का पुरवा गांव के बच्चे। सं? - फोटो : PRATAPGARH
बाबागंज विकासखंड के लोहारन का पुरवा काजीपुर कुसेमर में विषाक्त भोजन खाने से 24 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। इनमें 13 बच्चों समेत महिलाएं भी शामिल हैं। उल्टी शुरू होने के बाद पीड़ितों को कुंडा और संग्रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन


बाबागंज विकासखंड के लोहारन का पुरवा काजीपुर कुसेमर निवासी बड़े लाल सरोज किसी देवस्थान पर सोमवार को निशान चढ़ाने जाने वाले थे। अचानक उनके भाई सुशील सरोज की तबीयत खराब हो गई। इससे निशान चढ़ाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। मंगलवार को सुबह बड़ेलाल ने प्रसाद के लड्डू गांव के ही हनुमान मंदिर में चढ़ाने के बाद लोगों को वितरित करा दिया। थोड़ी ही देर में प्रसाद खाने वाले ज्यादातर लोगों को उल्टियां होने लगीं। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गांव के आयुष (7), अंजू पाल (17), रुबी सरोज (13), संजू (10), अनूप पाल (12), पीयूष पाल (10), शालू सरोज (11), आयुष पाल (12), शुभम सरोज (12), कृष्णा (4), शनि (6), अंकुश (5), सुनीता (40) समेत 24 लोग फूड प्वायजनिंग के शिकार हो गए। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने बीमार बच्चों व महिलाओं को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजीव त्रिपाठी ने बताया कि गांव में टीम में भेजकर लोगों का इलाज कराया जा रहा है। फूड प्वायजनिंग के शिकार लोग खतरे से बाहर हैं। उधर, चार बच्चों को संग्रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका देर शाम तक इलाज चलता रहा। गांव में पहुंची बाबागंज सीएचसी की टीम ने लोगों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed