{"_id":"5d3b584e8ebc3e6ce04ca842","slug":"236-additional-district-judges-of-the-state-city-news-ald250557243","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को मिले 236 अपर जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को मिले 236 अपर जिला जज
विज्ञापन
236 Additional District Judges of the State
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
000000000000000
एचजेएस का परिणाम जारी
प्रदेश को मिले 236 अपर जिला जज
0 49 सीधी भर्ती में चयनित, 187 को मिली प्रोन्नति
प्रयागराज। यूपी हायर ज्यूडिशियल सर्विस (एचजेएस) 2018 सीधी भर्ती और न्यायिक अधिकारियों के एचजेएस में प्रमोशन के लिए हुए सूटेबिलिटी टेस्ट के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रार जनरल मयंक कुमार जैन की ओर से जारी एचजेएस 2018 सीधी भर्ती के अंतिम परिणाम में कुल 49 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों में 33 सामान्य, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग व एक अनुसूचित जाति से हैं। कुल 49 सफल अभ्यर्थियों में नौ महिला हैं। सामान्य वर्ग में नौ व ओबीसी में दो सीटें याचिकाएं दाखिल होने के कारण आरक्षित रखी गई हैं। उधर, एचजेएस में प्रमोशन के लिए हुए सूटेबिलिटी टेस्ट में 187 न्यायिक अधिकारी सफल हुए हैं। रजिस्ट्रार चयन एवं नियुक्ति तथां वरिष्ठता सुशील कुमार रस्तोगी के अनुसार परिणाम हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।