यहां कानून सबके लिए बराबर नहीं : प्रयागराज में बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे 2357 सरकारी वाहन
प्रयागराज संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में 3254 सरकारी गाड़ियां पंजीकृत हैं। इनमें सिर्फ 897 वाहनों में ही एचएसआरपी लगी है। पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, नगर निगम के अलावा आरटीओ व यातायात विभाग के कई वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाले अफसर खुद नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रत्येक वाहन स्वामी के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन सरकारी अधिकारियों की गाड़ियों पर अब भी पुरानी नंबर प्लेट लगी हैं। जिले में 2357 सरकारी गाड़ियां ऐसी हैं, जोकि बगैर एचएसआरपी के फर्राटा भर रही हैं।
प्रयागराज संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में 3254 सरकारी गाड़ियां पंजीकृत हैं। इनमें सिर्फ 897 वाहनों में ही एचएसआरपी लगी है। पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, नगर निगम के अलावा आरटीओ व यातायात विभाग के कई वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी है। आरटीओ विभाग द्वारा इसी साल अप्रैल माह से लेकर अगस्त तक 582 गाड़ियों का चालान किया गया है। लेकिन इसमें खुद उनके विभाग की कितनी गाड़ियों का चालान काटा गया है, इसका जवाब उसके पास मौजूद नहीं है।
नियमों के मुताबिक अगर कोई वाहन बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के पकड़ा जाता है तो उसका पांच हजार का चालान कटता है। वहीं बिना एचएसआरपी के शहर की सड़कों पर दौड़ रहे सरकारी वाहनों में पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग के लगभग 1500 वाहन शामिल हैं। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए व्यावसायिक वाहनों की समय सीमा 2021 नवंबर में ही समाप्त हो चुकी है। वहीं निजी वाहनों में सीरीज के आधार पर समय सारणी बनाई गई है। 15 फरवरी 2023 को निजी वाहनों में भी एचएसआरपी लगाने की मियाद पूरी हो जाएगी।
निजी वाहनों में कई सीरीज हो चुकी समाप्त
सीरीज (सीरियल का अंतिम नंबर) निर्धारित समय
0,1 15 फरवरी 2022
2,3 15 मई 2022
4,5 15 अगस्त 2022
6,7 15 नवंबर 2022
8,9 15 फरवरी 2023
कानून सभी के लिए एक समान है फिर वह सरकारी वाहन हो या कोई और, मैं अपने कार्यालय से इसकी जानकारी लूंगा। अगर ऐसा है तो बिना एचएसआरपी सरकारी वाहनों का भी चालान काटा जाएगा। - संजीव कुमार गुप्ता, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रयागराज