फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   22 lecturers selected of mathematics

प्रवक्ता गणित के 22 पदों पर हुआ चयन

Wed, 07 Oct 2020 07:31 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
22 lecturers selected of mathematics
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता गणित के 42 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इनमें से 22 पदों पर अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयनित किया गया है, जबकि 20 पर खाली रह गए। 42 पदों में 20 पद अनारिक्षत, 11 पद अन्य पिछड़ा वर्ग,10 पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए परिणाम में राहुल पटेल मेरिट में सर्वोच्च स्थान पर रहे, जबकि सचिन अग्रवाल को दूसरा और राजेश कुमार सिंह को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


इनके अलावा दिलीप कुमार, सचिन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार मौर्य, राहुल कुमार, रोबिन विक्रम सिंह, अभय राजपूत, रोहित पटेल, विपिन कुमार सिंह, सुरेश कुमार शुक्ला, विजय कुमार श्रीवास्तव, माया राम, गुरु प्रसाद सिंह, आशीष कुमार, अंकित श्रीवास्तव, यामिनी सिंह, कामिनी, राहुल पांडेय एवं लोकेश कुमार का भी चयन हुआ है। अनुसूचित के लिए आरक्षित आठ पद, अनुसूूचित जनजाति के लिए आरक्षित एक पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 11 पद इन श्रेणियों में और अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अग्रेनीत करते हुए पुनर्विज्ञापित किए जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed