फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मुंबई उड़ान के लिए एयरपोर्ट में नहीं होगा कोई फंक् शन

मुंबई उड़ान के लिए एयरपोर्ट में नहीं होगा कोई फंक् शन

Fri, 19 Apr 2019 08:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
मुंबई उड़ान के लिए एयरपोर्ट में नहीं होगा कोई फंक्
शन
मुंबई उड़ान के यात्रियों का फूल बरसाकर होगा स्वागत
विज्ञापन

0 सिविल टर्मिनल पर इस बार नहीं किया जा रहा कोई कार्यक्रम
0 प्रयागराज से मुंबई की सीधी उड़ान आज से हो जाएगी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज से मुंबई के लिए सीधी उड़ान शनिवार से शुरू हो जाएगी। इस उड़ान को लेकर एयरपोर्ट में किसी भी तरह का कोई कार्यक्रम नहीं होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना कि चुनाव आचार संहिता की वजह से ही कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान यात्रियों पर एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से फूल बरसाए जाएंगे। साथ ही एयरपोर्ट और इंडिगो प्रबंधन की ओर से केक भी काटा जाएगा।
प्रयागराज से शुरू हुई पिछली कुछ उड़ानों में सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ही मुख्य अतिथि के रूप में आते रहे हैं। इस बार चुनाव आचार संहिता के चलते वे नहीं आएंगे। उधर, मुंबई की सीधी उड़ान का यात्री लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत एक वर्ष पूर्व ही इस फ्लाइट को चलाने का एलान किया गया था लेकिन, इसका संचालन अब होने जा रहा है। मुंबई से प्रयागराज के लिए सुबह 11.15 बजे यह फ्लाइट उड़ान भरेगी, जो दिन में 1.30 बजे यहां पहुंच जाएगी। वापसी में प्रयागराज से अपराह्न दो बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी जो शाम चार बजे मुुंबई पहुंच जाएगी। इसका संचालन नियमित रूप से होगा। इसके पूर्व एयर इंडिया ने कुछ वर्ष पूर्व मुंबई के लिए फ्लाइट चलाई थी लेकिन, तकनीकी कारणों से उसका संचालन बाद में बंद हो गया था।
विज्ञापन

‘मुंबई उड़ान के यात्रियों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया जाएगा। चुनाव आचार संहिता की वजह से राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है। जून माह में कोलकाता और रायपुर की भी फ्लाइट शुरू हो रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

00 सुनील यादव, एयरपोर्ट निदेशक, प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed