{"_id":"5c8969f2bdec22143b6f01cb","slug":"21552509426-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्\nशन पर रेलवे ने बदले सात ट्रेनों के प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक् शन पर रेलवे ने बदले सात ट्रेनों के प्लेटफार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन पर रेलवे ने बदले सात ट्रेनों के प्लेटफार्म
प्लेटफार्म नंबर आठ पर जोधपुर और मुरी शिफ्ट करने से यात्रियों में नाराजगी
प्रयागराज। रेलवे प्रशासन ने इलाहाबाद जंक्शन पर आने वाली सात ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव कर दिया है। रेलवे द्वारा किए गए इस बदलाव से बुधवार को यात्रियों को दिक्कत हुई। यात्रियों की ज्यादा नाराजगी डाउन मुरी और जोधपुर एक्सप्रेस के प्लेटफार्म बदलाव को लेकर रही। नई व्यवस्था के तहत कुल सात ट्रेनों में से पांच ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर सात और आठ पर शिफ्ट किया गया है।
अफसरों का तर्क है कि पिछले दिनों नौचंदी, गंगा गोमती, जौनपुर पैसेंजर, हरिद्वार एक्सप्रेस, सरयू एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के प्रयागघाट शिफ्ट होने से ट्रेनों का परिचालन थोड़ा सुगम हो गया है। इसे और सुगम बनाने के लिए जिन प्लेटफार्म पर ज्यादा लोड है वहां से ट्रेनें अन्य प्लेटफार्म पर शिफ्ट की गईं हैं। हालांकि रेलवे द्वारा 18102 मुरी और 12308 जोधपुर एक्सप्रेस को प्लेटफार्म पांच से आठ नंबर पर शिफ्ट किए जाने का निर्णय हैरानी वाला रहा। क्योंकि जिस वक्त इनका आगमन जंक्शन पर होता है उस समय ट्रेनों का लोड काफी कम रहता है। ऐसे में दोनों का प्लेटफार्म क्यों बदला गया उसे लेकर रेल महकमे में भी चर्चा रही। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक कुल सात ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए हैं।
इस तरह से बदला गया है प्लेटफार्म
ट्रेन नंबर एवं नाम पहले अब
15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस 06 05
12559 शिवगंगा एक्सप्रेस 06 05
12562 स्वतंत्रता सेनानी 06 07
14006 लिच्छवी एक्सप्रेस 06 07
15159 सारनाथ एक्सप्रेस 09 08
12308 जोधपुर-हावड़ा एक्स. 05 08
18102 मुरी एक्सप्रेस 05 08