फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीएस-जे के 330 पदों पर होगी भर्ती

पीसीएस-जे के 330 पदों पर होगी भर्ती

Fri, 08 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस-जे के 330 पदों पर होगी भर्ती
सभी केंद्र
विज्ञापन

--------

पीसीएस-जे के 330 पदों पर भर्ती जल्द
0 इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को भेजा पदों का अधियाचन
0 नियुक्ति विभाग से यूपीपीएससी को अधियाचन प्राप्त होने पर जारी होगा विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 330 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को पीसीएस-जे के 330 पदों पर भर्ती के लिए अधिचायन भेज दिया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग पदों का अधिचायन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को भेजेगा और इसके बाद आयोग भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा।
आयोग ने अपने पहले अर्धवार्षिक कैलेंडर में पीसीएस-जे परीक्षा का आयोजन 13 मई को प्रस्तावित किया था लेकिन, पदों का अधियाचन न आने के कारण परीक्षा टाल दी गई। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद फैज आलम ने प्रदेश के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक त्रिवेदी को 330 पदों का अधियाचन भेज दिया है। इनमें 89 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 69 पद अनुसूचित जाति और छह पद अनुसूचित जनजाति के हैं। पदों का अधियाचन नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के माध्यम से यूपीपीएससी को भेजा जाएगा। हालांकि आयोग ने जुलाई से दिसंबर की भर्ती परीक्षाओं का जो कैलेंडर जारी किया गया है, उसमें पीसीएस-जे का उल्लेख नहीं है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग जैसे ही पदों का अधिचायन मिलेगा, विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा और निर्धारित समय अवधि में परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

00
फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए भी 68 पद
- उत्तर प्रदेश सरकार ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कैडर में 68 नई फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित की हैं। ऐसे में नियुक्ति एवं कार्मिक विभागों को भेजे गए 330 पदों के अधिचायन में फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए भी सिविज जज (जूनियर डिवीजन) के 68 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed